एक्सप्लोरर

'आप एक उंगली उठाते हैं तो तीन उंगली आपकी तरफ होती हैं'- परिवारवाद पर सुप्रिया सुले का पीएम मोदी को जवाब

PM Modi Independence Day Speech: एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी के भाषण पर रिएक्ट करते हुए कहा कि परिवारवाद हर पार्टी में है, इस दौरान उन्होंने मणिपुर का भी जिक्र किया.

PM Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से 90 मिनट का भाषण दिया, देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तमाम मुद्दों पर बात की, इसी दौरान पीएम ने विपक्षी दलों को भी परिवारवाद और भ्रष्टाचार को लेकर खूब घेरा. अब विपक्षी दलों की तरफ से पीएम मोदी के इस हमले का जवाब दिया जा रहा है. एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी के परिवारवाद वाले बयान पर कहा कि परिवारवाद तो हर पार्टी में है. 

परिवारवाद पर सुप्रिया सुले ने दिया जवाब
एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने परिवारवाद का जिक्र करते हुए गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान को कोट किया, जो उन्होंने संसद में दिया था. सुले ने कहा, मुझे अमित शाह जी की पार्लियामेंट में दिया गया एक स्टेटमेंट याद आता है. अमित शाह जी ने कहा- आप जब भी कुछ कहते हैं तो किसी की तरफ एक उंगली उठती है तो तीन उंगलियां आपकी तरफ भी होती हैं. उनका ये बयान मुझे याद है. 

लाल किले से पीएम मोदी ने मणिपुर का भी जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले दिनों से वहां पर शांति है. इस पर सुप्रिया सुले ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा गलत है. मणिपुर को अभी प्यार और सहानुभूति की जरूरत है. ये करना काफी जरूरी है. 

क्या बोले थे पीएम मोदी
दरअसल पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से विपक्ष को घेरना शुरू किया. जिसमें उन्होंने तीन बुराइयों का जिक्र किया और कहा कि इन्होंने ही देश को दीमक की तरह खाया है. उन्होंने कहा, अगर सपनों को सिद्ध करना है और संकल्प को पार करना है तो हमें तीन बुराइयों से लड़ना होगा. पहली लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है, दूसरी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है और तीसरी लड़ाई तुष्टिकरण के खिलाफ है. 

पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार ने हमारे देश को दीमक की तरह नोंच लिया है, लेकिन ये मोदी के जीवन का कमिटमेंट है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा. दूसरा, परिवारवाद ने हमारे देश को नोंच लिया है. इस परिवारवाद जिस तरह से देश को जकड़ के रखा है, इसने लोगों का हक छीना है.

ये भी पढ़ें - मणिपुर में शांति की अपील, नारी शक्ति, देशवासियों की जगह परिवारजनों... स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget