एक्सप्लोरर

क्या UPA की तरफ से शरद पवार होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार? खुद NCP प्रमुख ने दिया ये जवाब

Sharad Pawar On Presidential Poll: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैंने उनसे दो बार मुलाकात की, लेकिन केवल उनकी कंपनी के बारे में बात हुई.

Sharad Pawar On Presidential Poll: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने उन दावों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा है कि पवार विपक्षी गठबंधन की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं. 

शरद पवार ने कहा, ''यह बिल्कुल गलत है कि मैं राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनूंगा. मुझे पता है कि जिस पार्टी के पास 300 से ज्यादा सांसद हैं, उसे देखते हुए क्या नतीजा होगा. मैं राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनूंगा.'' राष्ट्रपति पद के लिए अगले साल चुनाव होने हैं.

उन्होंने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात को लेकर कहा कि मैंने उनसे दो बार मुलाकात की, लेकिन हमने केवल उनकी कंपनी के बारे में बात की. 2024 के चुनाव या राष्ट्रपति चुनाव के लिए नेतृत्व के संबंध में इस दौरान कोई चर्चा नहीं हुई. प्रशांत किशोर ने मुझे बताया कि उन्होंने चुनावी रणनीति बनाने का काम छोड़ दिया है.

शरद पवार ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा को लेकर कहा कि चाहे 2024 के लोकसभा चुनाव हों या राज्य के चुनाव, अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है. चुनाव दूर है, राजनीतिक हालात बदलते रहते हैं. मैं 2024 के चुनाव में नेतृत्व नहीं संभालने जा रहा हूं.

पिछले महीने प्रशांत किशोर ने एनसीपी चीफ पवार से मुलाकात की थी. पवार के साथ इन बैठकों ने विपक्षी दलों के बीजेपी के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने के लिए एक साथ आने की अटकलों को हवा दे दी थी. 

पवार के नेतृत्व पर शिवसेना ने क्या कहा?
तीसरे मोर्चे के गठन की अटकलों के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज कहा कि 2024 के आम चुनावों में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाना और किसी एक चेहरे पर आम सहमति बनाना मुश्किल काम है. उन्होंने कहा कि इसकी एक बड़ी वजह यह है कि हर क्षेत्रीय दल खुद को राजा मानता है और अपने ‘‘हिसाब से चीजों को तय करने की कोशिश करता है.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या शरद पवार वह संभावित चेहरा होंगे? संजय राउत ने कहा कि एनसीपी प्रमुख एक वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता हैं, लेकिन साथ ही, कुछ लोग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के बारे में विचार कर रहे हैं. 

उद्धव सरकार पर टिप्पणी कर क्या अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget