एक्सप्लोरर

NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की जासूसी मामले की जांच शुरू, जानिए पूछताछ में पुलिसकर्मियों ने क्या बताया

समीर वानखेड़े और उनकी टीम एक लक्जरी क्रूज जहाज पर सवार एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद सुर्खियों में हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ पुलिसकर्मी उनका 'अवैध रूप से पीछा' कर रहे हैं.

मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर हुई NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की जासूसी मामले की जांच शुरू कर दी है. इस जांच के आदेश वानखेड़े की शिकायत के बाद दिए गए थे. सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दोनों आदमी ओशिवारा पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं और दोनों ही डिटेंशन विभाग में पोस्टेड हैं. इन दोनों पुलिसकर्मी में से एक का नाम विनोद माने है.

जैसे ही इनके फोटो मीडिया में आए, वैसे ही दोनों से उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने पूछताछ की. उनसे पूछा गया कि वो कहा गए थे और ये फोटो कहा की है. कांस्टेबल ने उनके वरिष्ठ अधिकारी को बताया कि उन्हें याद नहीं कि यह फोटो कब का है और उन्हें यह भी याद नहीं है कि वे लोग वहां क्यों गए थे.

सूत्रों से जानकारी मिली है, कांस्टेबल ने बताया कि पुलिस अक्सर यहां वहां जाकर अपने ज्यूरिडिक्शन में लोगों से मिलती है और बातचीत करती है. इसका मतलब यह नहीं कि कोई किसी की जासूसी कर रहा है. उन्होंने कहा कि उन दोनों ज्यूरिडिक्शन को किसी की भी जासूसी करने के लिए नहीं कहा गया था. हालांकि इस मामले में एडिशन्स कमिश्नर ऑफ पुलिस रैंक के अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है.

समीर वानखेड़े ने क्या आरोप लगाया
समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि यहां कुछ पुलिसकर्मी उनका और उनके अधिकारियों का 'अवैध रूप से पीछा' कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों से उनका कुछ लोग सादे कपड़ों में कथित तौर पर अनधिकृत 'निगरानी' कर रहे हैं. वानखेड़े और उनकी टीम एक लक्जरी क्रूज जहाज पर सवार एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद सुर्खियों में हैं.

ये भी पढ़ें-
चीन बॉर्डर पर बन रही सेला सुरंग का राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, कहा- BRO की उपलब्धियां दुनिया में अध्ययन करने का विषय

Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडीस को ED का समन, सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
निशु आजाद मामले पर सियासी बवाल! कांग्रेस-BJP में घमासान, किसने-क्या कहा?
निशु आजाद मामले पर सियासी बवाल! कांग्रेस-BJP में घमासान, किसने-क्या कहा?
पानी-पानी हुई दिल्ली! बारिश की वजह 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
पानी-पानी हुई दिल्ली! बारिश की वजह 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत

वीडियोज

Janmashtami 2026: चारों ओर मचा शोर..आ गए माखन चोर!
Swatantra Bharadwaj Arrest | Breaking News: स्वतंत्र के समर्थन में हिंदू संगठन का प्रदर्शन
Bihar Flood Alert News: बिहार में आएगी नेपाल जैसी त्रासदी? | Ganga | Gandak | ABP
Mathura Janmashtami 2026 | Breaking News: जन्माष्टमी के रंग से रंगे लोग, भारी उत्साह
Breaking News | Bihar Flood Alert News: आधा हिंदुस्तान पानी-पानी! | Ganga | Delhi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
गाय के पोस्टर को 'मां' समझ बैठा बछड़ा, पीने लगा दूध; देखें वीडियो
गाय के पोस्टर को 'मां' समझ बैठा बछड़ा, पीने लगा दूध; देखें वीडियो
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
Embed widget