एक्सप्लोरर

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में खदेड़ा था चीनी जहाज, 44 समुद्री डकैती की कोशिशों को भी किया नाकाम

करमबीर सिंह ने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती उपस्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए है. उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत किसी भी खतरे को नाकाम करने में सक्षम है.

नई दिल्ली: नौसेना दिवस से एक दिन पहले आज नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. करमबीर सिंह ने बताया है कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में टीनी जहाज शी यान वन को खदेड़ दिया था. उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना ने अपने विभिन्न अभियानों के दौरान 44 समुद्री डकैती की कोशिशों को नाकाम किया और 120 समुद्री लुटेरों को भी पकड़ा. साल 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय नौसेना की बड़ी और निर्णायक कारवाई में विजय के तौर पर 4 दिसम्बर को नौसेना दिवस मनाया जाता है.

हमारे विशेष आर्थिक क्षेत्र में काम करना है तो हमारी अनुमति लेनी होगी- करमबीर

दिल्ली में नौसेना दिवस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बताया, ‘’भारतीय नौसेना ने अपने विभिन्न अभियानों के दौरान 44 समुद्री डकैती के प्रयासों को विफल कर दिया और 120 समुद्री लुटेरों को पकड़ लिया. जब उनसे पूछा गया कि चीनी जहाज शी यान 1 को भारतीय जल छोड़ने के लिए क्यों कहा गया था तो उन्होंने कहा कि हमारा रुख यह है कि यदि आपको हमारे विशेष आर्थिक क्षेत्र में काम करना है तो आपको हमारी अनुमति लेनी होगी.

चीन पर बराबर नज़र रखे हुए हैं हम- नौसेना प्रमुख

करमबीर सिंह ने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती उपस्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए है. उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत किसी भी खतरे को नाकाम करने में सक्षम है. सिंह ने कहा, "चीन ने 2008 से हिंद महासागर में उपस्थिति बढ़ाई है. हम उनपर बराबर नजर रखे हुए हैं." उन्होंने कहा, "चीन का महासागरीय अनुसंधान पोत विशेष आर्थिक क्षेत्र में मौजूद हैं. औसतन सात-आठ जहाज इस क्षेत्र के पास मौजूद हैं."

पाकिस्तान की मंशा के बारे में भारतीय नौसेना पूरी तरह अवगत- नौसेना प्रमुख

इसके साथ ही सिंह ने कहा कि नौसेना को जो भी त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता होती है, वह करती है. एडमिरल करमबीर सिंह ने जोर देकर कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में पाकिस्तान की मंशा के बारे में भारतीय नौसेना पूरी तरह अवगत है. उन्होंने कहा, "हमें उस आतंकी सूचना के बारे में भी जानकारी है, जो समुद्री मार्गों से भारत में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं. हमने किसी भी खतरे से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा तंत्र लगा रखा है."

यह भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: शरद पवार ने बताया, उद्धव को CM बनने और सोनिया को समर्थन के लिए कैसे मनाया

क्रिकेटर मनीष पांडे ने अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी के साथ रचाई शादी, रोहित शर्मा ने दी खास अंदाज में बधाई

आज से महंगी हुईं जाएंगी Vodafone-Idea और Airtel की टेलीकॉम सेवाएं, 40 से 50% तक बढ़ी दरें

चंद्रयान-2: NASA ने ढूंढ निकाला लापता हुए विक्रम लैंडर का मलबा, जारी की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget