एक्सप्लोरर

इंद्रेश कुमार ने सिद्धू और नसीरुद्दीन शाह को बताया गद्दार, कहा- कलाम के रास्ते पर चलने वाला मुस्लिम चाहिए

आरएसएस विचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश ऐसा मुसलमान युवक चाहिए जो कलाम के रास्ते पर चलता हो न कि इशरत जहां, याकूब और कसाब के रास्ते पर चलता हो.

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, अभिनेता आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह पर विवादित बयान दिया है. इंद्रेश कुमार ने इन तीनों की तुलना जयचंद और मीर जाफर से करते हुए 'गद्दार' बताया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को ऐसा मुसलमान युवक चाहिए जो कलाम के रास्ते पर चलता हो न कि याकूब और कसाब के रास्ते पर.

अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में स्वाभिमान भारत मंच द्वारा 'भारत की एकता व अखण्डता के समक्ष चुनौतियां' विषय पर विचार गोष्ठी के दौरान बोलते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा, '' वे तीनों एक अच्छे कलाकर हो सकते हैं (नवजोत सिंह सिद्धू, अभिनेता आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह) पर वह इज्जत के हकदार नहीं हैं. ये गद्दार हैं. जयचंद और मीर जाफर की तरह.'' इस दौरान इंद्रेश कुमार ने यह भी जोड़ा, ''हमें इस देश के अंदर कसाब जैसा, याकूब जैसा, इशरत जहां जैसा मुसलमान युवक नहीं चाहिए, हम चाहते हैं तो कलाम के रास्ते पर चलने वाला मुसलमान.'' विचार गोष्ठी के दौरान अयोध्या में मंदिर निर्माण में हो रही देर को लेकर इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस और वाम दलों समेत कई अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ''इसमें पहली कसूरवार कांग्रेस है, दूसरी लेफ्ट है, तीसरी मजहबी कट्टरपंथी ताकतें और जज हैं. कांग्रेस, लेफ्ट, सुप्रीम कोर्ट के चंद जज जो मंदिर निर्माण में देर करते जा रहे हैं उनके खिलाफ धरना दें. वहीं सरकार कानून बनाए या संसद में बहस करे कि कोर्ट से न्याय मिलेगा या अध्यादेश लाना चाहिए.'' राम मंदिर: मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, SC से कहा- बिना विवाद वाली 67 एकड़ जमीन लौटाई जाए राम मंदिर मामले में विवादित जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार, देखें क्या है पूरा मामला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget