एक्सप्लोरर

करतारपुर में नवजोत सिद्धू के भाषण पर बीजेपी का हमला, संबित पात्रा बोले- सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए

संवित पात्रा ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस के कद्दावर नेता है और उन्होंने पाकिस्तान में दिए अपने बयान से भारत को छोटा किया है. सिद्धू पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की तुलना एलेक्सजेंडर से करते हैं, जो निंदनीय है.

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में नवजोत सिंह सिद्धू के बयान और राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नेशनल हेराल्ड में प्रकाशित प्रतिक्रिया को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की. बीजेपी प्रवक्ता संवित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ''करतारपुर कॉरिडोर और राम जन्मभूमि को लेकर कांग्रेस का जैसा रवैया रहा है, वो आज हमारे सामने उजागर हुआ है.''

उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में पाकिस्तान की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में जाते हैं, लेकिन भारत से गए पहले जत्थे में नहीं जाते है. वह सिखों का प्रतिनिधि होने का दावा करते हैं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा में कसीदे पढ़ते हैं.

'सिद्धू के बयान से भारत का कद हुआ छोटा'

संवित पात्रा ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस के कद्दावर नेता है और उन्होंने पाकिस्तान में दिए अपने बयान से भारत को छोटा किया है. सिद्धू पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की तुलना एलेक्सजेंडर से करते हैं, जो निंदनीय है. उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का ये कहना कि ''हम मार रहे हैं और वो (पाकिस्तान) बचा रहे है.'' ये कांग्रेस की मनोस्थिति को दर्शाता है.

'सोनिया गांधी मांगे माफी'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ''अगर जान से कोई मारने का काम करता है तो ये पाकिस्तान करता है. हम मांग करते हैं कि सोनिया गांधी जी देश से क्षमा मांगे.'' पात्रा ने कहा कि भारत के सुप्रीम कोर्ट और भारत की न्याय प्रणाली से अच्छी न्याय प्रणाली पूरे विश्व में नहीं है. उस न्याय प्रणाली पर सवाल उठाने का काम कांग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड ने शर्मनाक तरीके से किया.

महाराष्ट्र: सियासी हलचल के बीच एनसीपी का बड़ा बयान, कहा- हम वैकल्पिक सरकार देने के लिए तैयार

उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड जिस तरह शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है, वह निंदनीय है.

बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि चाहे नवजोत सिंह सिद्धू हों या नेशनल हेराल्ड, वो बार-बार हिंदुस्तान के खिलाफ और कहीं न कहीं पाकिस्तान के पक्ष में बोलते आ रहे है. उन्होंने कहा, ''हम चाहते है कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा इसके लिए माफी मांगे.''

न फिजा में तनाव, न चेहरों पर शिकनः अयोध्या में गंगा जमुनी तहजीब है कायम

Ayodhya: जन्मभूमि न्यास प्रमुख Mahant Nritya Gopal Das बोले- न्यास की ही निगरानी में होगा मंदिर निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget