एक्सप्लोरर

National Herald Case Live: मनी लॉड्रिंग केस में सोनिया गांधी से आज की पूछताछ खत्म, नहीं जारी किया गया कोई नया समन

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में आज तीसरे दिन ईडी के सामने सोनिया गांधी पूछताछ के लिए पेश हुई हैं. इधर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन जारी है. लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए...

Key Events
National Herald Case Live Updates Sonia Gandhi questioning third round BJP Congress Spar National Herald Case Live: मनी लॉड्रिंग केस में सोनिया गांधी से आज की पूछताछ खत्म, नहीं जारी किया गया कोई नया समन
सोनिया गांधी (फाइल तस्वीर)

Background

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारी विरोध के बीच नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए आज तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने पेश होंगी. उनसे पूछताछ के लिए ED के सवालों की लिस्ट तैयार है. सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सड़क पर है. एक दिन पहले भी जब सोनिया से पूछताछ हो रही थी तो दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.

दिल्ली में हुए प्रदर्शन में राहुल गांधी भी सड़क पर उतरे और संसद के पास धरने पर बैठे. हालांकि पुलिस ने इजाजत ना होने का हवाला देकर उन्हें हिरासत में लिया.  ईडी के खिलाफ इंदौर में हुए प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता पिट गए. इन लोगों ने प्रवर्तन निदेशालय के ऊपर कालिख पोतने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जमकर पिटाई की.

वहीं नेशनल हेराल्ड केस में मंगलवार को सोनिया गांधी से ED ने दूसरी बार पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक सोनिया से ED ने पूछा-1. यंग इंडियन बनाने का आइडिया किसका था? 2. यंग इंडियन को लेकर कितनी बैठकों में आप शामिल थीं? 3. क्या यंग इंडियन को लेकर कोई बैठक 10 जनपथ में भी हुई? 4. कांग्रेस ने AJL को लोन दिया तो बैलेंस शीट में क्यों नहीं दिखाया? और 5. क्या आपको और राहुल गांधी को सीधा फायदा नहीं हुआ?

कांग्रेस पूछताछ को तानाशाही बता रही है तो बीजेपी कांग्रेस के विरोध को नौटंकी. ईडी ‘नेशनल हेराल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है. इस केस में सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को आरोपी बनाया गया है. सोनिया गांधी से पहले राहुल गांधी से करीब 50 घंटे की पूछताछ हो चुकी है.

14:21 PM (IST)  •  27 Jul 2022

सोनिया गांधी तीसरे दिन पहले राउंड की पूछताछ खत्म होने के बाद ईडी ऑफिस से निकलीं

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया बुधवार को तीसरे राउंड की पूछताछ हुई. वह लंच के लिए निकल चुकी हैं. कोई नया समन जारी नहीं किया गया है.

13:31 PM (IST)  •  27 Jul 2022

मनीष तिवारी ने कहा- संसद में हम आम लोगों की आवाज उठना चाहते हैं

संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनीष तिवारी समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मनीष तिवारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम संसद में आम लोगों की आवाज को उठाना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति भवन की ओर आगे बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया. हमें हिरासत में लिया गया है.

 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget