एक्सप्लोरर

National Herald Case: ईडी का राहुल गांधी को पेश होने के लिए नया समन, 13-14 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

National Herald Case: प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नया समन जारी किया है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने 13-14 जून को पेश होने के लिए बुलाया है.

Money Laundering Case: नेशनल हेराल्ड केस में केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नया समन जारी किया है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने 13-14 जून को पेश होने के लिए बुलाया है. कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, हालांकि वह आठ जून को नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगी.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. सुरजेवाला ने बताया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले सप्ताह से नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही थीं. इनमें से कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. कांग्रेस अध्यक्ष को भी बुधवार की शाम हल्का बुखार आया और कोविड के कुछ अन्य लक्षण दिखे जिसके बाद जांच कराई गई. जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला.’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, ‘‘डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को क्वारंटाइन में कर लिया है. बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने चिंता जताई है, ऐसे में हम यह कहना चाहते हैं कि वह ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. हम शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट करते हैं.’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष आठ जून को ईडी के समक्ष पेश होंगी, जैसा कि हमने पहले सूचित किया था. कांग्रेस पार्टी भविष्य के घटनाक्रमों के बारे में सूचना देती रहेगी.’’

कांग्रेस ने प्रतिशोध की कार्रवाई का आरोप लगाया और कहा कि देश को गुमराह करने के लिए यह ‘कायरतापूर्ण साजिश’ रची गई है. सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व इससे डरने और झुकने वाले नहीं हैं. गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 8 जून को पेश होने के लिए कहा था. पेशी के लिए राहुल को 2 या 3 जून की तारीख दी गई थी लेकिन उनके दफ्तर की तरफ से उनके बाहर होने का हवाला देकर 5 जून के बाद की तारीख मांगी गई थी.

ये भी पढ़ें: National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को ED का नोटिस, केंद्र सरकार पर बिफरी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवैध बालू खनन और भ्रष्टाचार से कमाई गई करोड़ों की संपत्ति, ED ने पटना कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
अवैध बालू खनन और भ्रष्टाचार से कमाई गई करोड़ों की संपत्ति, ED ने पटना कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
किरेन रिजिजू ने नेहरू को किया कोट तो प्रियंका गांधी बोलीं- जिनकी आलोचना दिन-रात करते हैं, अब उनकी ही तारीफ...
रिजिजू ने नेहरू को किया कोट तो प्रियंका गांधी बोलीं- जिनकी आलोचना दिन-रात, अब उनकी ही तारीफ...
अब रेस्टोरेंट के मेन्यू में दिखेगा कमर्शियल LPG की कमी का डर, गैस बचाने की एडवाइजरी जारी
अब रेस्टोरेंट के मेन्यू में दिखेगा कमर्शियल LPG की कमी का डर, गैस बचाने की एडवाइजरी जारी

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
Embed widget