एक्सप्लोरर

National Herald Case: 'राहुल और सोनिया गांधी सुन लें...', BJP का गांधी परिवार पर फिर तीखा वार

BJP Slams Rahul Gandhi Sonia Gandhi: बीजेपी ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर एक बार फिर गांधी परिवार पर निशाना साधा. बीजेपी ने कहा कि कोई कानून से ऊपर नहीं है.

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले पर बीजेपी (BJP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस (Congress) को एक बार फिर से कटघरे में खड़ा किया है. बीजेपी ने कहा कि जनता के सवालों का उत्तर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को देना चाहिए. बीजेपी ने कहा कि जो अनुचित व्यवहार उनके नेताओं के द्वारा किया जा रहा है, वो असहनीय है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी आपको कानून से डर नहीं लगता तो आप नागरिक की तरह न्यायालय का दरवाजा क्यों खटखटा रहे. आज जिस तरह व्यवहार राहुल गांधी ने दिखाया है वो सही नही. जो सवाल पूछे हैं हमने उसका जवाब दीजिए. आपकी चुप्पी जाहिर करती है, इसमें बहुत कुछ काला है. 

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि देश में ऐसा कोई राजनीतिक परिवार है, जिसके 3 सदस्य बेल पर बाहर है, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा. पहले चोरी फिर छीना चोरी. लोकतंत्र में मर्यादा जरूरी है. ईडी और अन्य एजेंसियो को इनके द्वारा अनर्गल बातें करके डराया जा रहा है. कहा जा रहा है कि ईडी को सोनिया और राहुल गांधी के घर जाना चाहिए, ये कैसे. हमारे देश का कानून कहता है जो आरोपी होगा उसे पूछताछ होगी और मुख्यालय में होगी. आप शब्दवीर नही तथ्यवीर बनिए, तथ्य रखिए.

राहुल और सोनिया गांधी सुन लें...

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ये देश संविधान से चलता है. राहुल और सोनिया गांधी सुन लें कि वो कानून से ऊपर नहीं. दोनो बेल पर बाहर है. उन्होंने कहा कि बहुत सख्त शब्दो में राहुल गांधी और उनकी पार्टी को बताना जरूरी है कि किस तरह का अमर्यादित आचरण उनके नेताओं का है ये ठीक नहीं है. निचली अदालत में आपको बेल मिली और वो बेल ऑर्डर आपको आरोपी मानता है. आप दिल्ली हाईकोर्ट गए ये कहते हुए कि राजनीतिक द्वेष का मामला है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा मामला रद्द नहीं होगा. 12 फरवरी 2016 सोनिया गांधी ने मामला रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.  तब कोर्ट ने कहा कि हम हतक्षेप नही करेंगे. 

ये भी पढ़ें- Gujarat Election 2022: क्या बीजेपी गुजरात में अमित शाह को CM चेहरा घोषित करने जा रही है? सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूछा

ये सारे देश के सवाल हैं

बीजेपी ने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता मोती लाल बोहरा के ऊपर ठीकरा फोड़ा जा रहा है. 38 प्रतिशत सोनिया गांधी और 38 प्रतिशत की शेयर होल्डिंग राहुल गांधी की यंग इंडिया में है. जब कंट्रोल इन दोनों का है तो उन पर ठीकरा क्यों फोड़ा जा रहा है. बीजेपी ने कहा कि डोटेक्स नाम की कंपनी यंग इंडिया को 1 करोड़ का लोन देती है (जिस के पास कुछ नहीं है). उन्हें ये बाताना चाहिए कि गांधी परिवार ने देश लूटा या नहीं. राहुल गांधी की जेब से एक रुपया तक नहीं गया है. (2000 करोड़ रुपये की संपत्ति यंग इंडिया में शामिल हो जाती है, यह तो गड़बड़ है ) ये सारे देश के सवाल हैं, जिनका जवाब इन्हें देश को देना चाहिए. बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जांच एजेंसियो के लिए अपशब्द कहे जाते हैं. उन्हें ईडीएट और पालतू बुलाया जाता है. बीजेपी ने कहा कि आज राहुल गांधी बेल पर बाहर हैं. वो अमेठी का चुनाव हार चुके हैं और 40 चुनाव हरवा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- Sanjay Raut News: 'मुझे सांस लेने में होती है दिक्कत, बिना खिड़की वाले कमरे में रखा', कोर्ट में संजय राउत ने लगाए ED पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget