एक्सप्लोरर

Coronavirus: नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप की पहली बैठक हुई, कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता और वितरण पर हुई चर्चा

ये बैठक नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान कोविड-19 के वैक्सीन और उससे वितरण तंत्र को सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के वैक्सीन के प्रबंधन को लेकर बुधवार को नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप की पहली बैठक हुई. यै बैठक नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में कोरोना के वैक्सीन की उपलब्धता और उसके वितरण तंत्र को सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी.

ये विशेष समिति टीका विकसित होने के बाद उसके प्रबंधन, वितरण और कोल्ड चेन क्रियान्वयन और टीका देने वाले लोगों को प्रशिक्षित करने को प्राथमिकता देने के पहलुओं पर रणनीति तैयार करेगी.

इससे पहले मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी, “नीति आयोग के सदस्य, डॉ वी के पॉल की अध्यक्षता में टीका प्रशासन पर विशेषज्ञ समिति कोविड-19 टीके की खरीद एवं प्रबंधन के क्रियान्वयन एवं नैतिक पहलुओं पर विचार करने के लिए 12 अगस्त को बैठक करेगी.”

आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने पिछले मंगलवार को कहा था कि कोविड-19 के दो संभावित टीकों के मानवीय क्लिनिकल परीक्षण का पहला चरण पूरा हो गया है और परीक्षण दूसरे चरण में पहुंच चुका है. इस टीके को भारत बायोटेक, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और जाइडस कैडिला लिमिटेड के साथ मिलकर स्वदेश में ही विकसित कर रहा है.

भारत में पिछले 24 घंटे में 61 हजार नए केस

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 60963 नए मामले सामने आए और 834 मौतें हुईं. ये आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है. अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 52,956 और 54,923 नए मामले आए हैं. देश में अबतक 23 लाख 29 हजार 638 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 46,091 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लाख 39 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.

Coronavirus: भारत में आज ठीक हुए 56 हजार से ज्यादा मरीज, 70% के पार हुआ रिकवरी रेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget