एक्सप्लोरर

BJP में जाते ही नरेश अग्रवाल का विवादित बयान, कहा- नाचने वाली के लिए मेरा टिकट काटा

बीजेपी में शामिल होने पर नरेश अग्रवाल ने कहा, ''आज बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. जब तक राष्ट्रीय पार्टी में शामिल नहीं होंगे राष्ट्र की समस्या हल नहीं हो सकती.''

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर नरेश अग्रवाल ने बीजेपी में शामिल होते ही एक और विवादित बयान दे डाला. नरेश अग्रवाल ने कहा कि मेरा राज्यसभा टिकट फिल्मों में नाचने वाली के लिए काट दिया गया. समाजवादी पार्टी ने इस बार उत्तर प्रदेश से जया बच्चन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है.

संबित पात्रा ने अग्रवाल के बयान पर सफाई दी हालांकि इसी बीच मंच पर बैठे बीजेपी नेताओं को नरेश अग्रवाल के बयान की गंभीरता का अंदाज़ा हो गया. मंच पर राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अग्रवाल के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि चाहे चलचित्र में हो या जीवन के किसी भी क्षेत्र में हो भारतीय जनता पार्टी सभी का सम्मान करती है.

राज्यसभा नहीं भेजे जाने से नाराज नरेश अग्रवाल ने एसपी छोड़ थामा बीजेपी का दामन

राष्ट्र की समस्याएं राष्ट्रीय पार्टी में जाने से सुलझेंगी: नरेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल होने पर नरेश अग्रवाल ने कहा, ''आज बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. जब तक राष्ट्रीय पार्टी में शामिल नहीं होंगे राष्ट्र की समस्या हल नहीं हो सकती.''

उन्होंने कहा, ''मैं मुलायम और रामगोपाल के साथ कभी नही छोडूंगा, मैं उनके साथ हूं. फ़िल्म में डांस करने वाली के नाम पर मेरा टिकिट काटा गया.'' उन्होंने कहा, ''मेरा बेटा विधायक है और राज्यसभा में बीजेपी के प्रत्याशी को वोट देगा. मोदी अमित शाह को धन्यवाद.''

एक सांसद को ही दोबारा राज्यसभा भेज सकती है एसपी इस साल समाजवादी पार्टी के छह सांसद किरणमय नंदा, दर्शन सिंह यादव, नरेश अग्रवाल, जया बच्चन, मुनव्वर सलीम और आलोक तिवारी रिटायर हो रहे हैं. विधानसभा के गणित के मुताबिक समाजवादी पार्टी सिर्फ एक को ही दोबारा राज्यसभा भेज सकती है.

बता दें कि नरेश अग्रवाल यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले हैं. एसपी में आने से पहले वो मायावती की पार्टी बीएसपी में रह चुके हैं. नरेश अग्रवाल को जोड़तोड़ की राजनीति का माहिर माना जाता है.

राजनीति में कई नावों की सवारी कर चुके हैं नरेश अग्रवाल नरेश अग्रवाल नें अपनी राजनीतिक पारी 1980 में कांग्रेस से शुरु की थी. इसके बाद दल बदलने का और जिसकी सत्ता हो उसके करीब रहने का इतिहास रहा है. कांग्रेस छोड़कर लोकतांत्रिक कांग्रेस बनाई और बीजेपी की कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की सरकार में मंत्री बने थे.

2002 में मुलायम सिंह की सरकार में शामिल हुए और फिर मुलायम की सत्ता जाते ही बीएसपी का दामन थाम लिया था. 2007 में चुनाव सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ा लेकिन मायावती की सरकार आते ही वो बीएसपी में शामिल हो गए.

2012 में सपा की अखिलेश सरकार के आते ही वो वापस सपा मे आए और राज्यसभा पहुंच गए. अब सपा की सरकार 2017 में चली गई और राज्यसभा नहीं मिला तो बीजेपी में शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, स्मित माछर की फैन हुई दुनिया
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, स्मित माछर की फैन हुई दुनिया
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
हीरो हैं कैप्टन स्मित माछर... पीएम मोदी ने विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट की तारीफ की
हीरो हैं कैप्टन स्मित माछर... पीएम मोदी ने विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट की तारीफ की

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
Embed widget