एक्सप्लोरर

67 साल के हुए पीएम मोदी, मां हीरा बा के आशीर्वाद से की दिन की शुरुआत

प्रधानमंत्री बनने के बाद इससे पहले दो बार उन्होंने जन्मदिन के दिन मां से आशीर्वाद लिया था. अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री 56 सालों में बनकर तैयार हुए नर्मदा बांध परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे.

गांधीनगर/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 67 के हो गए. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य गुजरात में हैं. अपने जीवन के इस बेहद खास दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में मां हीरा बा से आशीर्वाद लेकर की.

मां का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री बनने के बाद इससे पहले दो बार उन्होंने जन्मदिन के दिन मां से आशीर्वाद लिया था. प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने भारी भरकम सुरक्षा इंतजाम के बिना ही गए. जन्मदिन पर प्रधानमंत्री 56 सालों में बनकर तैयार हुए नर्मदा बांध परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे.

नर्मदा बांध परियोजना का उद्घाटन करेंगे सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर नरेंद्र मोदी नर्मदा जिले के केवडिया में सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना देश को समर्पित करेंगे. इस बांध का शिलान्यास देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने किया था और उद्घाटन आज पीएम मोदी करेंगे.

ड्रीम प्रोजेक्ट 'स्टेट्यू ऑफ यूनिटी' का भी जायजा लेंगे प्रधानमंत्री यहां से सीधे नर्मदा नदी पर बन रही सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा के निर्माण कार्य का भी जायजा लेंगे. सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची विशालकाय प्रतिमा 'स्टेट्यू ऑफ यूनिटी' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसका उदघाटन उन्होंने अक्टूबर 2015 में किया था. इस प्रतिमा को बनाने का काम एलएंडटी कंपनी कर रही है. इसकी लागत करीब 3 हजार करोड़ रुपये और इसे जून 2018 तक पूरा करना है.

नर्मदा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके बाद नरेंद्र मोदी सुबह सवा 11 बजे वडोदारा के पास डाभोई में नर्मदा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे.यहां वो राष्ट्रीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनामी म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे. डोभाई में पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

पीएमसी के नये मार्केट यार्ड, डेयरी के नए प्लांट और और शहद उत्पादन केंद्र का भी शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री अमरेली में एपीएमसी के नये मार्केट यार्ड, डेयरी के नए प्लांट और और शहद उत्पादन केंद्र का भी शिलान्यास करेंगे. यहां सहकार सम्मेलन के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे. अमरेली में ही हरे कृष्णा सरोवर और डेयरी साइंस कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री.

दो दिन के भीतर प्रधानमंत्री का दूसरा गुजरात दौरा दो दिन के अंदर ही प्रधानमंत्री का ये दूसरा गुजरात दौरा है. जापानी पीएम शिंजो आबे की यात्रा के दौरान 14 और 15 सितंबर को भी नरेंद्र मोदी गुजरात में ही थे. इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ये गुजरात का पहला चुनाव होगा. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात में मौजूदगी पिछले तीन सालों के मुकाबले अगले कुछ महीने में बढ़नी तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget