एक्सप्लोरर

PM Modi On Pakistan: '2 टाइम की रोटीं खालें वही बहुत है', पीएम मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे भारत अब दुनिया के देशों के सामने भी एक स्टैंड लेकर चल रहा है. हम न किसी के साथ हैं और न किसी के खिलाफ हैं. हम बस शांति के साथ हैं.

PM Narendra Modi Latest Interview: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हो रहे चुनाव प्रचारों में पाकिस्तान का जिक्र कई बार बीजेपी के नेताओं ने किया है. खुद नरेंद्र मोदी भी कई बार पाक का नाम ले चुके हैं. इस बीच पाकिस्तान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के साथ संबंधों और अपने विकास को लेकर हमें समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.

पीएम मोदी ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के अलावा दुनिया में भारत के बढ़ते दबदबे और भारत की नीति को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि भारत कैसे दुनिया के दूसरे देशों से अलग एक स्टैंड लेकर चल रहा है. हम बड़े देशों के सामने भी विरोध जताने से पीछे नहीं हटते.

'पाकिस्तान के अप्रोच को लेकर दिमाग खपाना छोड़ दिया'

पीएम मोदी से जब पाकिस्तान को लेकर पूछा गया कि 2014 में आपने कहा था कि बम, बंदूक और बारूद के बीच में बात हो सकती है क्या.. आज 10 साल हो गए हैं, आपने पाकिस्तान में कोई बदलाव देखा है क्या. इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, "हमें पाकिस्तान के अप्रोच को लेकर अपना दिमाग खपाना नहीं चाहिए. हमें अपना लक्ष्य लेकर आगे बढ़ते रहना चाहिए."

'हमें दूसरों की जगह अपने देश के भविष्य की चिंता करनी चाहिए'

पीएम मोदी ने आगे कहा, "मैंने भारत और पाकिस्तान को लेकर 10 साल से सोचना बंद कर दिया है. मैं वो करना नहीं चाहता. उन्होंने अपना अलग देश बना लिया, वो अपना अच्छा करें, दो टाइम की रोटी खाएं, मुझे उसमें समय गंवाने की जरूरत नहीं है. हम आगे निकल चुके हैं. हमें अपना विकास उनके रेफरल पर करना ही नहीं चाहिए. हमें अपने देश के भविष्य की चिंता करनी चाहिए और उन्हीं को लेकर आगे बढ़ना चाहिए."

'इजरायल और रूस के सामने भी जताया विरोध'

दुनिया में बढ़ते भारत के दबदबे और आने वाले समय में भी कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को लेकर आए इन्विटेशन पर जब पीएम मोदी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं बड़ी-बड़ी बातें करूं वो शोभा नहीं देता. दुनिया जानती है कि चुनाव में नतीजे क्या आने हैं... मेरे पास अगले दो- तीन महीने के इन्विटेशन हैं इंटरनेशनल लेवल पर. मैं खुद उन लोगों से मना करता हूं कि चुनाव के नतीजे आने हैं. वो कहते हैं कि हमें पता है कि क्या नतीजे आएंगे, आप जीतेंगे. उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकतर देश अपना एक पोजीशन लेकर बैठे हैं. बस हम अकेले हैं जो क्लियर है कि हम किसी के साथ नहीं हैं. हम शांति के पक्ष में हैं. इजरायल और हमास को लेकर भी हमने इजरायल को समझाने की कोशिश की थी कि रमदान में आप लड़ाई मत करो, किसी पर हमले मत करो. मैंने यूक्रेन के मुद्दे पर रूस से भी कहा था कि यह समय युद्ध का नहीं है."

ये भी पढ़ें

Arvind Kejriwal Live: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद केजरीवाल का पहला रोड शो आज, हनुमान मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget