एक्सप्लोरर

आवश्यक वस्तु कानून में बदलाव पर आज लग सकती है कैबिनेट की मुहर, 8 वस्तुएं होंगी आवश्यक वस्तु के दायरे से बाहर

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल कानून में से सजा के प्रावधान को ख़त्म नहीं किया जाएगा.कीमतें ज्यादा बढ़ने पर सरकार के पास कीमत नियंत्रित करने के लिए स्टॉक सीमा लगाने का अधिकार होगा.

नई दिल्ली: आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार एक अहम फैसला कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक़ आवश्यक वस्तु कानून 1955 में संशोधन के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है. सम्भावना है कि क़ानून में बदलाव करने के लिए एक अध्यादेश को मंज़ूरी मिल सकती है ताकि ये तुरन्त प्रभावी हो सके. इन बदलावों पर काफ़ी दिनों से चर्चा हो रही है और सरकार इसे कृषि क्षेत्र और फ़सलों की सप्लाई चेन में एक बड़े सुधार की तरह पेश कर रही है.

स्टॉक सीमा लगाने का प्रावधान होगा ख़त्म

कानून में बदलाव करके दाल, आलू, प्याज़ और तिलहन समेत 8 आवश्यक वस्तुओं को स्टॉक होल्डिंग सीमा के दायरे के बाहर कर दिया जाएगा. इसका मतलब ये होगा कि कोई व्यापारी अपनी इच्छा के मुताबिक़ किसानों से वस्तुएं ख़रीद कर अपने स्टॉक में रख सकेगा. वर्तमान व्यवस्था के मुताबिक़ सरकार समय समय पर महंगाई रोकने के लिए इन वस्तुओं पर स्टॉक सीमा लगाती है. हालांकि पिछले सालों में दाल और प्याज़ जैसी वस्तुओं की बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए सरकार ने इन प्रावधानों का इस्तेमाल कर क़ीमत नीचे लाने में काफ़ी हद तक सफलता भी पाई है. ऐसे में इस फैसले से इन वस्तुओं की जमाखोरी और कृत्रिम तरीके से दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ख़ासकर तब इन वस्तुओं की पैदावार कम हुई हो.

आपात परिस्थितियों में कानून का उपयोग होगा

हालांकि सूत्रों के मुताबिक़ सरकार ने प्राकृतिक आपदा या सूखा जैसे समय में या किसी अन्य कारण से इन वस्तुओं की क़ीमत अप्रत्याशित रूप से बढ़ने पर स्टॉक सीमा लगाने का विकल्प खुला रखेगी. इसके लिए सरकार ने एक फार्मूला भी तैयार किया है. इसके मुताबिक़ अगर इन 8 वस्तुओं की क़ीमत का पिछले 1 साल या पिछले पांच साल के औसत दाम, जो भी कम हो , को आधार बनाया जाएगा. अगर आलू , प्याज़ और टमाटर जैसे जल्दी नष्ट होने वाले सामानों के मामले में क़ीमत 50 फ़ीसदी और दाल और तिलहन जैसी वस्तुओं के मामले में 100 फ़ीसदी से भी ज़्यादा बढ़ती है तो फिर सरकार के पास क़ीमत नियंत्रित करने के लिए स्टॉक सीमा लगाने का अधिकार होगा.

एपीएमसी कानून में भी बदलाव की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का सिलसिलेवार ऐलान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस क़ानून में बदलाव का ज़िक्र किया था. सीतारमण ने कहा था कि ये क़ानून उस वक़्त बना था जब देश में अनाज की कमी थी जो अब नहीं है. उनका कहना था कि क़ानून के इन प्रावधानों के चलते किसानों को अपनी फ़सल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है. हालांकि वित्त मंत्री ने इस क़ानून में बदलाव के साथ साथ कृषि उत्पाद बाजार समिति क़ानून में भी बदलाव की बात कही थी ताकि किसानों को उनकी फ़सल का उचित दाम और इन फ़सलों की सप्लाई चेन में संतुलन बिठाया जा सके. कृषि उत्पाद बाज़ार समिति क़ानून में भी जल्द ही बदलाव की संभावना है.

Weather Updates: देश में पूर्व से पश्चिम तक बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट राजनाथ बोले- पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिक अच्छी-खासी संख्या में आए, भारत ने उठाए जरूरी कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget