एक्सप्लोरर

Weather Updates: देश में पूर्व से पश्चिम तक बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

आज दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.उत्तर भारत में हरियाणा और पंजाब में सामान्य से नीचे तापमान बना हुआ है. वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई.

नई दिल्ली: देश में पूर्व से पश्चिम तक मौसम अपना कठोर रूप दिखा रहा है. पूरब स्थित असम में मंगलवार को भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई. वहीं पश्चिम भारत के कई इलाकों में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है जबकि दक्षिण भारत के कई जिलों में मानसून की वजह से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली में आज हो सकती है हल्की बारिश

उत्तर भारत में तापमान सामान्य ही रहा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहे. जिसकी वजह से सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. यह सामान्य से चार डिग्री कम है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आज दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. अधिकारियों ने बताया कि असम की बराक घाटी स्थित हैलाकांडी, करीमगंज और सिलचर जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई. हैलाकांडी, करीमगंज और सिलचर में तीन परिवारों का एक तरह से नामोनिशान ही मिट गया और 17 अन्य लोग घायल हुए हैं.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

दक्षिण भारत स्थित केरल में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की दस्तक के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई जबकि राजधानी तिरुवनंतपुरम समेत चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. वहां कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इसके तहत 6.4 सेंटीमीटर से 11.5 सेंटीमीटर तक भारी बारिश से लेकर 11.5- 20.4 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही, मंगलवार को सात जिलों में येलो अलर्ट (छिटपुट जगहों में भारी बारिश की संभावना) जारी किया गया है.

उत्तर भारत में तापमान सामान्य से नीचे

उत्तर भारत में हरियाणा और पंजाब में सामान्य से नीचे तापमान बना हुआ है. वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में आठ मिलीमीटर और मेरठ में 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. बांदा उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पर अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद प्रयागराज, वाराणसी, लखीमपुर खीरी और बहराइच में क्रमश: 38 डिग्री, 37.6 डिग्री, 37.4 डिग्री और 37.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने राजस्थान के बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, पाली और जालौर में बुधवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. विभाग ने बांसवाड़ा, बारां, डुंगरपुर, कोटा, जालौर, प्रतापगढ़, उदयपुर, बाड़मेर और जालौर में बृहस्पतिवार को बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, बारां, भीलवाड़ा, डुंगरपुर, कोटा, जालौर, प्रतापगढ़ और उदयपुर में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें-

चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' के आज महाराष्ट्र में अलीबाग इलाके से टकराने की संभावना, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे 21 हजार लोग

विशेष: चक्रवाती तूफान निसर्ग आज देगा दस्तक, जानिए कैसे निपटेगा भारत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget