एक्सप्लोरर

मातृभूमि: महाबलिपुरम में मिलेंगे मोदी और जिनपिंग, पीओके को लेकर हो सकती हैं बातें

दुनिया की नजर इस मुलाकात पर होगी लेकिन पाकिस्तान के लिए एक-एक पल भारी होगा क्योंकि इस मुलाकात में मोदी, जिनपिंग के सामने पीओके में निवेश का मुद्दा भी उठा सकते हैं.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ के खास शो मातृभूमि में आज बात भारत-चीन संबंधों पर. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चेन्नई से 60 किलोमीटर दूर महाबलीपुरम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. दुनिया की नजर इस मुलाकात पर होगी लेकिन पाकिस्तान के लिए एक-एक पल भारी होगा क्योंकि इस मुलाकात में मोदी, जिनपिंग के सामने पीओके में निवेश का मुद्दा भी उठा सकते हैं.

मातृभूमि: पाकिस्तान के हर नागरिक पर है 30 हजार का कर्जा, जनता कर रही तौबा-तौबा

तमिलनाडु के महाबलीपुरम का दुल्हन की तरह श्रृंगार किया जा रहा है, पूरे शहर के एक-एक कोने की रंगाई पुताई ऐसे चल रही है मानो दीवाली हो, सुरक्षा इतनी कड़ी है कि बिना इजाजत परिंदा भी महाबलीपुरम में दस्तक ना दे पाए. सुरक्षाबलों को निर्देश दिए जा रहे हैं, नौकरशाहों को आदेश दिए जा रहे हैं कि देखो कहीं कोई कमी ना रह जाए, कहीं कोई चूक ना हो जाए. तैयारी ऐसी होनी चाहिए कि दुनिया बस देखती रह जाए.

मातृभूमि: दो साल में रेलवे ट्रैक पार करते वक्त 50 हजार लोगों ने गंवाई है अपनी जान

मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात यानि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के निर्वाचित नेता और विश्व के सबसे बड़े कम्युनिस्ट शासन के नेता की मुलाकात, नए शब्दों में कहा जाए तो दुनिया की दो सबसे तेज रफ्तार अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की मुलाकात. चेन्नई पहुंचने के बाद शी जिनपिंग 60 किलोमीटर का सफर तय करके महाबलीपुरम पहुंचेंगे जिस रास्ते से जिनपिंग का काफिला गुजरेगा उसके चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर होगी.

मातृभूमि: आखिर जान हथेली पर रख कर रेलवे क्रॉसिंग क्यों पार करते हैं लोग?

महाबलीपुरम- यानि हिंदुस्तान की वो जगह जिसके साथ चीन के ऐतिहासिक रिश्ते रहे हैं. मोदी और जिनपिंग के बीच अनौपचारिक मुलाकात होगी यानि बातचीत रिकॉर्ड पर नहीं रखी जाएगी. बैठक ना कोई एजेंडा है और ना ही किसी समझौते या घोषणा का दबाव इसलिए दोनों नेता हर मुद्दे पर खुलकर बात करेंगे. मोदी जिनपिंग से पीओके में निवेश का जिक्र भी कर सकते हैं.

मातृभूमि: परेशान है पटना, करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी ड्रेनेज सिस्टम में नहीं है दम

मौजूदा वक्त में पीओके मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है. पीओके भारत की कूटनीति का वो हिस्सा है जिसे मोदी सबसे ऊपर रखना चाहते हैं. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चीन का निवेश भारत के लिए बेहद नाजुक मुद्दा है. मुमकिन है कि मोदी जिनपिंग के साथ मुलाकात में इसका जिक्र करेंगे.

तय है कि चीन से पीओके का जिक्र पाकिस्तान को रास नहीं आएगा क्योंकि पाकिस्तान को चीन की सख्त जरूरत है. उसे वैश्विक मंच पर भी चीन का साथ चाहिए और अपने देश के लिए आर्थिक मोर्चे पर भी चीन चाहिए यानि इमरान को हर हाल में चीन चाहिए लेकिन चीन को तो हिंदुस्तान चाहिए क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते बिगड़ रहे हैं. अमेरिका चीन पर प्रतिबंध लगा रहा है तो चीन के लिए बाजार की जरूरत भारत पूरी करेगा.

- भारत-चीन के बीच 6 लाख 9 हजार करोड़ रुपये का कारोबार है - भारत 4.92 लाख करोड़ रुपये का आयात और 1.17 लाख करोड़ रुपये का निर्यात करता है - 2014 से अब तक दोनों देशों के बीच कारोबार में 38% का इजाफा हुआ है

ऐसे में भारत अगर चीन के लिए अपने बाजार की पहुंच बंद कर देता है तो चीन के लिए मुश्किल पैदा हो जाएगी. भारत और चीन दोनों को एक दूसरे की जरूरत है यही वजह है कि पिछले पांच साल में मोदी और जिनपिंग के बीच 10 से ज्यादा बार मुलाकात हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget