एक्सप्लोरर

Milk Price Increased: कल से महंगा मिलेगा दूध, इस बड़ी कंपनी ने भी बढ़ाई कीमतें, जानें क्या होंगे नए रेट

Milk Price Increased: कर्नाटक के मिल्क फेडरेशन ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा की है. हालांकि, उपभोक्ता को राहत देने के लिए नंदिनी के हर पैकेट में 50 मिलीलीटर एक्स्ट्रा दूध मिलेगा.

Milk Price Increased: कर्नाटक में कुछ दिनों ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. अब ग्राहकों को एक और झटका लगा है क्योंकि, राज्य में दूध की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने मंगलवार (25 जून) को दूध के कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की. दूध के नए दाम बुधवार से लागू हो जाएंगे. हालांकि दूध की बढ़ी कीमतें लागू होने के बाद ग्राहकों को हर पैक पर 50 ग्राम एक्स्ट्रा दूध मिलेगा.

दरअसल, कर्नाटक दुग्ध फेडरेशन ने मंगलवार को दूध के दामों में 26 जून से बढ़ोतरी करने की घोषणा की, लेकिन यह भी कहा कि वह आधे और एक लीटर की थैलियों में 50 मिलीलीटर मात्रा बढ़ायेगी. अभी कुछ दिन पहले ही कर्नाटक सरकार ने ईंधन पर बिक्रीकर बढ़ा दिया था, जिससे राज्य में पेट्रोल प्रति लीटर तीन रुपये एवं डीजल साढ़े तीन रुपये महंगा हो गया था.

प्रति पैक दो रुपये महंगा होगा दूध

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने एक बयान में कहा, ‘‘चूंकि वर्तमान में फसल कटाई का मौसम है, इसलिए सभी जिला दुग्ध संघों के पास दूध का भंडारण प्रतिदिन बढ़ रहा है और वर्तमान भंडारण लगभग एक करोड़ लीटर है. इसके आधार पर, हर थैली की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है और उपभोक्ताओं को हर आधा लीटर (500 एमएल) और एक लीटर (1000 एमएल) की थैली में 50 एमएल अतिरिक्त दूध दिया जा रहा है.

जानें नंदनी डेयरी के दूध की बढ़ी हुई कीमतें?

फिलहाल, नंदनी की 500 मिली लीटर दूध की थैली का दाम 22 रुपये है. दूध में हुई इस बढ़ोत्तरी के बाद अब इस वृद्धि से 550 मिलीलीटर की थैली 24 रुपये में मिलेगी.  इसी तरह 1000 मिलीलीटर दूध की थैली 42 रुपये में मिल रही थी, लेकिन अब 44 रुपये में 1050 लीटर दूध की थैली मिलेगी. इसके अलावा नंदिनी ब्रांड के दूध की अन्य श्रेणियों के दाम भी बढ़ाये गये हैं.

5 दशकों से KMF 27 लाख से ज्यादा किसानों से खरीद रहा दूध

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन  का कहना है कि ‘डेयरी उद्योग में कर्नाटक कॉपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स महामंडल देश में दूसरा सबसे बड़ा महामंडल है. जहां केएमएफ पिछले पांच दशकों से अपने सदस्य दूग्ध संघों के माध्यम से राज्य के 27 लाख से ज्यादा डेयरी किसानों से दूध खरीद रहा है और उसका प्रसंस्करण कर रहा है और ‘नंदिनी’ ब्रांड नाम से उत्तम गुणवत्ता के कई प्रकार के दूध एवं दुग्ध उत्पाद पेश कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'मैंने तीन कॉल किए', 'हमें कोई जवाब नहीं मिला', स्‍पीकर पद पर छिड़ी जंग, पढ़ें राजनाथ, राहुल के दावे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget