एक्सप्लोरर

नमस्ते ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान की खासियत हैरान करने वाली, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भारत यात्रा पर आ रहे हैं. सोमवार को दोनों कुछ देर के लिए साबरमती आश्रम में ठहरेंगे.

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भारत दौरे पर हैं. ट्रंप सबसे पहले गुजरात में अहमदाबाद जाएंगे. डोनल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप उनकी बेटी इवांका ट्रंप और उनके दामाद के साथ यूएस कैबिनेट के उच्च अधिकारी आ रहे हैं. डोनल्ड ट्रंप जिस विमान में आ रहे हैं वह बोइंग 747-200B सीरीज का एयर फोर्स वन विमान है. जो कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है.

क्या है विमान की खासियत डोनल्ड ट्रंप जिस विमान में आ रहे हैं वह सारी सुख सुविधाओं से लैस है. विमान में उच्च अधिकारियों के कमरे से लेकर पत्रकारों के बैठने के लिए भी जगह है. इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर विमान को एक अस्पताल के रूप में बदला जा सकता है. विमान में इसके लिए एक अलग से कमरा है जिसमें डॉक्टर्स नर्स से लेकर तमाम तरीके की दवाईयां मौजूद रहती हैं.

बोइंग इतिहास के मुताबिक पहली महिला जैकलीन कैनेडी ने अपने पति राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के साथ सबसे पहले इस विमान के लिए रंगों को चुना था. विमान के आगे की और बेबी ब्लू रंग है जिसे उन्होंने ही चुना था. विमान अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था से लैस है. इस विमान को एक एयरबॉर्न व्हाइट हाउस के रूप में डिजाइन किया गया है. ये किसी भी युद्ध की परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम है.

विमान के बाहर United States of America लिखा हुआ है. साथ ही अमेरिका के झंडे का साइन भी लगा हुआ है. 45 हजार फीट तक की ऊंचाई पर ये विमान उड़ान भर सकता है. विमान की ऊंचाई 6 मंजिला इमारत जितनी है. वहीं विमान की लंबाई एक फुटबॉल मैदान जितनी है. साल 2018 में राष्ट्रपति ट्रंप ने बोइंग कंपनी से दो एयरफोर्स वन विमान का करार किया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सौदे की कीमत करीब चार बिलियन डॉलर थी यानी एक विमान की कीमत 1500 करोड़ रुपये है.

इतना ही नहीं विमान में खाना बनाने के लिए दो रसोई है. जिसमें एक साथ 100 लोगों के लिए खाना बनाया जा सकता है. उड़ान भरने के बाद भी इस हवा के बीच में जरूरत पड़ने पर इस विमान में ईंधन भरा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

Namaste Trump: राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के भारत दौरे की हर वो बात जो आपको जाननी चाहिए ट्रंप के दौरे से पहले सेंसेक्स में भारी गिरावट, निफ्टी भी 12 हजार के नीचे फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget