एक्सप्लोरर

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, एक कैदी के साथ हुआ था झगड़ा

वेल्लोर जेल में बंद राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने कल रात आत्महत्या करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि जेल में उसका एक कैदी से झगड़ा हुआ था.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने कल रात जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की. बता दें कि नलिनी वेल्लोर जेल में बंद है. इस बारे में नलिनी के वकील पुगलेंती ने जानकारी दी. बताया जा रहा है कि नलिनी की कल रात एक कैदी से लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश की.

29 साल से जेल में बंद हैं नलिनी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नलिनी पिछले 29 साल से जेल में बंद है. नलिनी के वकील ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उसने 29 साल में पहली बार अपनी जान देने की कोशिश की है. वकीन ने बताया कि जेल में नलिनी का एक कैदी के साथ झगड़ा हुआ था. जिससे नलिनी का झगड़ा हुआ था वो भी उम्रकैद की ही सज़ा में बंद है. उस कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की थी, जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की.

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी है नलिनी

बता दें कि नलिनी (Nalini Sriharan) ने पिछले साल अप्रैल में अपनी बेटी की शादी के लिए एक महीने की पैरोल ली थी. नलिनी पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या में शामिल होने के कारण उम्रकैद की सज़ा काट रही है. दरअसल, 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में हुए एक धमाके में राजीव गांधी की मौत हुई थी. इस हत्याकांड की साजिश श्रीलंका में रची गई थी.

श्रीलंका के जाफना में साजिश रचने वालों में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन और उसके चार साथी बेबी सुब्रह्मण्यम, मुथुराजा, मुरुगन और शिवरासन शामिल थे. नलिनी ने उस लड़की की तलाश की थी, जिसके बम बांधकर राजीव गांधी की हत्या की गई थी. नलिनी की ही जानने वाले धनू ने ही 21 मई को श्रीपेरंबदूर में एक रैली के दौरान राजीव गांधी को माला पहनाई, पैर छूए और बम धमाका हो गया. नलिनी ने ही धनू को अपने घर पर इसकी पूरी पैक्टिस कराई थी.

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताए कोरोना से उबरने और इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय

आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले 50 हजार के पार, अब तक 696 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
Independence day Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget