एक्सप्लोरर

नैनीताल की मशहूर माल रोड का हिस्सा टूटकर नैनी झील में समाया, सड़क पर ट्रैफिक बंद

माल रोड पिछले काफी समय से झुक रही थी. लोक निर्माण विभाग भी इसपर चट्टी चढ़ाकर अपने काम को पूरा मान रहा था लेकिन कल हुए इस हादसे से भ्रष्ट अधिकारियों की लापरवाही सामने आ गई है.

नई दिल्लीः उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थल नैनीताल की नैनी झील से सटी लोअर माल रोड 25 मीटर नैनी झील में समा गई. इसके बाद मेन माल रोड या जिसे अपर माल रोड कहा जाता है उस पर भी खतरा मंडरा रहा है. ये हादसा बीती शाम हुआ. माल रोड मल्लीताल क्षेत्र में ग्रैंड होटल के समीप गिरी है और यहां लगभग 25 से 30 फ़ीट जमीन ढह गई है. माल रोड पिछले काफी समय से झुक रही थी. लोक निर्माण विभाग भी इसपर चट्टी चढ़ाकर अपने काम को पूरा मान रहा था लेकिन कल हुए इस हादसे से भ्रष्ट अधिकारियों की लापरवाही सामने आ गई है और साफ हो गया है कि माल रोड कमीशनबाजी के चलते ढह गई.

क्या है पूरा मामला सरोवर नगरी नैनीताल में आज माल रोड का एक हिस्सा विभागीय लापरवाही के चलते नैनीताल झील में गिर गया जिसकी वजह से लोअर मालरोड में आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है. नैनीताल की लोअर मालरोड में पिछले 1 साल से लगातार दरार पड़ गयी थी लेकिन विभाग ने माल रोड को जड़ से ठीक करने के बजाए रोड की दरार में केवल रोड़ी और डामर भर कर इतिश्री कर ली लिहाजन उसका खामिया माल रोड को भुगतना पड़ा और माल रोड झील में जा गिरी. गनीमत रही के जिस समय सड़क झील में गिरी उस समय सड़क में कोई गाड़ी नहीं जा रही थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

नैनीताल की मशहूर माल रोड का हिस्सा टूटकर नैनी झील में समाया, सड़क पर ट्रैफिक बंद

माल रोड लगातार बैठ रही थी ब्रिटिश काल की सुंदर माल रोड लगातार बैठ रही थी जिसका चट्टी चढ़ाकर कॉस्मेटिक इलाज किया जा रहा था. नैनीताल से आई तस्वीरों में लोअर मॉल रोड में वाहन चल रहे हैं जिसके बाद धीरे धीरे पूरी मॉल रोड झील में समा गई. कल शाम लगभग 5:30 बजे शाम हुई इस घटना को स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी देखा. लगातार चेताने के बावजूद पुलिस ने ट्रैफिक नही रोका जिसके परिणामस्वरूप माल रोड टूट गई. अब लोअर मॉल रोड पर राहगीरों और ट्रैफिक को रोक दिया गया है.

मामला उच्च न्यायालय में भी गूंजा बता दें कि माल रोड का मामला उच्च न्यायालय में भी गूंजा था जिसके बाद इस क्षेत्र का एक सर्वेक्षण आई आई टी रुड़की से कराया गया था. जनाकारी के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया कि प्यूर पहाड़ ही नीचे की तरफ को धसक रहा है जिसके चलते झील के इस हिस्से में प्रेशर पड़ रहा है और ये लगातार धंस रहा है. लोक निर्माण विभाग ने भी इसके स्थाई निर्माण के लिए एक प्रोजेक्ट सरकार को दिया है जिसकी स्वीकृति अभी मिलनी बांकी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी देखरेख तो की गई थी लेकिन ये आज गिर गया. लोक निर्माण विभाग के ए.ई.महेंद्र पाल ने बताया कि इसमें रोड पहले से धंस रही थी, अभी इसके गिरने के बाद सड़क में ट्रैफिक बंद करवा दिया गया है. इसपर तिरपाल डाला जा रहा है तांकि इसके अंदर पानी घुसकर और ज्यादा भूस्खलन ना हो जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget