एक्सप्लोरर

Nagaland Results: नगालैंड में दिखा बिहार और महाराष्ट्र के सियासी दलों का मैजिक! कांग्रेस नहीं जीत पाई एक भी सीट

Nagaland Election Results: किसी जमाने में पूर्वोत्तर के राज्यों में कांग्रेस के नाम की तूती बोलती थी. हालांकि, बीते कुछ सालों में कांग्रेस लगातार इन राज्यों में सिकुड़ती जा रही है.

Nagaland Election Results 2023: नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन ने सत्ता बरकरार रखी है. बीजेपी (BJP) को 12 सीटों और एनडीपीपी (NDPP) को 25 सीटों पर जीत हासिल हुई है. नगालैंड में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर कोई स्थानीय पार्टी नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की एक पार्टी उभरी है. राज्य में शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़े विपक्षी दल का तमगा हासिल कर लिया है.

कुछ सालों पहले तक पूर्वोत्तर के राज्यों पर कांग्रेस के साथ स्थानीय दलों का ही एकक्षत्र राज्य रहता था. हालांकि, अब सियासी हालात पूरी तरह से बदल गए हैं और बीजेपी ने इन राज्यों में अच्छी-खासी पैंठ बना ली है. वैसे, इस मामले में बीजेपी इकलौती पार्टी नहीं रह गई है. नगालैंड की बात की जाए, तो यहां एनसीपी के साथ महाराष्ट्र की ही रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भी सीटें जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है. इसके साथ ही बिहार की जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी नगालैंड में सीटें जीती हैं.

बिहार और महाराष्ट्र की पार्टियों का मैजिक

60 विधानसभा सीटों वाले नगालैंड में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 31 है और बीजेपी गठबंधन के पास पर्याप्त सीटें हैं. इससे इतर नगालैंड विधानसभा चुनाव में देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस को राज्य में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई है. वहीं, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले के सियासी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की राजनीतिक पार्टी जेडीयू को 3.25 फीसदी वोटों के साथ नगालैंड में एक सीट पर जीत मिली है. वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राज्य में 8.6 फीसदी वोटों के साथ दो सीटों पर अपनी जीत का परचम फहराया है. चौंकाने वाली बात है कि ये सभी पार्टियां पूर्वोत्तर के राज्यों के क्षत्रपों में शामिल नहीं हैं. इनमें से दो महाराष्ट्र और दो बिहार की पार्टियां हैं. हालांकि, नगालैंड में आरजेडी ने भी सियासी दस्तक दी थी, लेकिन यहां पार्टी कोई कमाल नहीं कर सकी.

वोट शेयर में भी एनसीपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

नगालैंड में बीजेपी 18.8 फीसदी और एडीपीपी को 32.2 प्रतिशत वोट मिले हैं. इस हिसाब से दोनों के गठबंधन को कुल 51 फीसदी वोट प्रतिशत मिला है. वहीं, नगालैंड में शरद पवार का सियासी दल एनसीपी 9.6 फीसदी वोटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरा है. कांग्रेस को 3.55 फीसदी वोट मिले हैं. इसके बावजूद वो एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सकी, जबकि 3.25 फीसदी वोटों के साथ जेडीयू ने एक सीट हासिल कर ली.

ये भी पढ़ें:

Election Survey: 2024 में पीएम मोदी के विजयी रथ में हिंदुत्व का घोड़ा कहां तक दौड़ेगा? सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

देवेश त्रिपाठी एबीपी न्यूज की डिजिटल वेबसाइट में कार्यरत हैं. राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. व्यंग्यात्मक लेखन में रुचि रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट बोले, 'आने वाले समय में...'
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट ने दिया ऐसा जवाब
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President
नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाह को किया खारिज, शेयर की नई इंस्टाग्राम स्टोरी
Landlocked States के Export Boost | सरकार का बड़ा Mission | Paisa Live
PPFAS का नया Parag Parikh Large Cap Fund | Safe & Strong Investing Option | Paisa Live
ChitraTripathi: 'अंकिता भंडारी, सड़कों पर छात्र...केवल Nitin Nabin ही युवा'- Congress |BJP President

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट बोले, 'आने वाले समय में...'
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट ने दिया ऐसा जवाब
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
ABP Youth Conclave 2047: पढ़ाई को आसान बनाने का सपना, देबंजन मंडल का फ्री एजुकेशन मिशन; जानें क्या है EVE
पढ़ाई को आसान बनाने का सपना, देबंजन मंडल का फ्री एजुकेशन मिशन; जानें क्या है EVE
यूपी की नामी यूनिवर्सिटी में छिड़ा कुर्सी युद्ध, दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे और कुर्सियां- वीडियो वायरल
यूपी की नामी यूनिवर्सिटी में छिड़ा कुर्सी युद्ध, दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे और कुर्सियां- वीडियो वायरल
घर खरीदने पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को इन चीजों में मिलती है छूट, जान लें फायदे की बात
घर खरीदने पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को इन चीजों में मिलती है छूट, जान लें फायदे की बात
Embed widget