एक्सप्लोरर

Nagaland Election 2023 Dates: नागालैंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा, जानिए कब होगी वोटिंग और किस दिन आएगा रिजल्ट

Nagaland Election 2023: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नागालैंड में 12 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है.

Nagaland Election 2023 Schedule: चुनाव आयोग की ओर से नागालैंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. नागालैंड के साथ पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा और मेघालय में भी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में भयमुक्त चुनाव कराने के लिए आयोग पूरी तरह आश्वस्त है. तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी अधिक है.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नागालैंड में 12 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है. मेघालय और त्रिपुरा में 15 मार्च और 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा. चुनाव आयुक्त ने तीनों राज्यों में निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रतिबद्धता जताई. 

तीनों राज्यों में 2.23 लाख नए वोटर जुड़े

मुख्य चुनाव आयुक्त ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के वोटरों को मुबारकबाद दी. उन्होंने कहा, "इन राज्यों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही है. महिला वोटरों की संख्या भी ज्यादा है. हम 11 से 14 जनवरी तक तीनों राज्यों के दौरे पर थे." राजीव कुमार ने कहा, "तीनों राज्यों में 2.23 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं. हमने उन लोगों के लिए एडवांस नोटिस का प्रावधान बनाया है जो 17 के हो गए हैं लेकिन 18 साल के नहीं हुए हैं ताकि 18 साल का होते ही उन्हें वोटर कार्ड मिल जाए और उनका नाम जुड़ जाए.

महिला वोटर्स के लिए विशेष व्यवस्था

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "इन तीनों राज्यों में ऐसे 10 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. तीनों राज्यों में 9,000 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे. इनमें 376 ऐसे होंगे जो पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित होंगे. तीनों राज्यों में 9 हजार 125 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. ग्रामीण इलाकों की बात करें तो 2018 के मुकाबले 82% ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. तीनों राज्यों में 376 पोलिंग स्टेशन महिला स्टाफ संभालेंगे."

चुनाव का पूरा कार्यक्रम

कितने चरणों में चुनाव- एक ही चरण में चुनाव संपन्न होगा.
चुनाव की अधिसूचना- 31 जनवरी 2023
नामांकन भरने की अंतिम तिथि- 07 फरवरी 2023
नामांकन वापसी की तिथि- 10 फरवरी 2023
मतदान कब होगा- 27 फरवरी 2023
वोटों की गिनती- 02 मार्च 2023

पिछले चुनाव का परिणाम

नगालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है और नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री हैं. एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आई थी. एनडीपीपी ने तब 18 और बीजेपी ने 12 सीटें जीती थीं. दोनों दलों ने चुनाव से पहले गठबंधन किया था. सरकार में एनडीपीपी, बीजेपी NPP और JDU शामिल हैं. पिछले साल ही NDPP और बीजेपी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. दोनों दलों ने संयुक्त बयान में कहा था कि NDPP 40 और बीजेपी 20 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ें-2024 का टारगेट सेट! जानें आखिरी ओपिनियन पोल में NDA को मिल रही थीं कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget