एक्सप्लोरर

बांदीपुर टाइगर रिजर्व के पास 20 बंदरों के शव मिलने से सनसनी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Bandipur Tiger Reserve: स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों के आतंक की कोई शिकायत नहीं थी, जिससे यह आशंका और गहराई है कि जानवरों को कहीं और मारकर यहां फेंका गया है.

Bandipur Tiger Reserve 20 Monkeys Death:  एक चौंकाने वाली घटना में मैसूर जिले के गुंडलुपेट के पास बांदीपुर टाइगर रिजर्व के बफर जोन में कंडेगला-कोडेसोगे रोड पर 20 बंदरों के शव बैग में भरकर फेंके हुए मिले. यह घटना चामराजनगर जिले के एमएम हिल्स क्षेत्र में हाल ही में हुई 5 बाघों की मौत के बाद सामने आई है, जिससे वन्यजीव कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

वन विभाग के अनुसार सुबह 6:30 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे बैग पड़े देखे और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी. गुंडलूपेट डिवीजन के सहायक वन संरक्षक के नेतृत्व में एक टीम खोजी कुत्तों और पशु चिकित्सा कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची. 

20 बंदरों के शव मिलने से मची सनसनी
वन विभाग और पशु चिकित्सा कर्मियों की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बंदरों को कहीं और मारा गया. पहचान से बचने के लिए उनके शव गुंडलुपेट में फेंके गए. 2 बंदर जीवित मिले, जिन्हें इलाज के लिए गुंडलूपेट के पशु चिकित्सालय में भेजा गया.

आरोपियों को पकड़ने के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस
बांदीपुर टाइगर रिजर्व के परियोजना निदेशक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. मौत के कारणों की जांच और जहर दिए जाने की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम के आदेश दिए गए हैं. बंदरों को लाने वाले वाहन की पहचान के लिए सड़कों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों के आतंक की कोई शिकायत नहीं थी, जिससे यह आशंका और गहराई है कि जानवरों को कहीं और मारकर यहां फेंका गया है. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

ये भी पढ़ें: 

भगवान जगन्नाथ और बाबा गोरखनाथ की अनोखी पेंटिंग, देखते ही राष्‍ट्रपति मुर्मू के चेहरे पर खुशी, 10 दिनों में बनकर हुई तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget