एक्सप्लोरर

मुसलमान पहचान आधारित भेदभाव का सामना करते हैं : हामिद अंसारी

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने देश में मुस्लिमों की हालिया स्थिति के बारे में कहा कि मुसलमान पहचान आधारित भेदभाव और छिटपुट हिंसा का सामना करते हैं.

नई दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने देश में मुस्लिमों की हालिया स्थिति के बारे में कहा कि मुसलमान पहचान आधारित भेदभाव और छिटपुट हिंसा का सामना करते हैं. उन्होंने कहा कि सकारात्मक कार्रवाई पर फोकस के जरिए मुसलमानों का सशक्तिकरण होना चाहिए और उनकी समस्याओं का राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक तौर पर हल निकाल कर उन्हें विकास के मौके दिए जाने चाहिए.

अंसारी फराह नकवी की किताब ‘वर्किंग विद मुस्लिम्स बियॉन्ड बुर्का एंड ट्रिपल तलाक’ का विमोचन करने के लिए आए थे. उन्होंने कहा कि मुसलमान अभाव और पिछड़ेपन की वजह से कई अन्य की तरह व्यथित हैं. इसके अलावा मुसलमान खासतौर पर पहचान आधारित भेदभाव और छिटपुट हिंसा का सामना करते हैं.

2006 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अंसारी ने कहा कि मुसलमान विकास संबंधी कई तरह के अभाव के शिकार हैं. उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई के माध्यम से उनके सशक्तिकरण की वकालत भी की.

पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह अन्य नागरिकों की तरह लाभ लेने में उन्हें सक्षम बनाएगा और उन्हें एक ऐसे मुकाम पर ले जाएगा जहां सरकार का‘ सबका साथ सबका विकास’ का नारा सार्थक हो जाएगा.

अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा तबका गरीब और शक्तिहीन है. सुविधाओं और मौकों तक उसकी पहुंच नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया, राहुल-खरगे पहुंच रहे जंतर-मंतर
LIVE: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया, राहुल-खरगे पहुंच रहे जंतर-मंतर
राहुल गांधी पर DMK ने बदले सुर, विरोध मार्च को दिया समर्थन, कहा - 'यह एकदम...'
राहुल गांधी पर DMK ने बदले सुर, विरोध मार्च को दिया समर्थन, कहा - 'यह एकदम...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
Embed widget