एक्सप्लोरर

Vaccination: मुंबई में 3 दिन बाद आज फिर से होगा वैक्सीनेशन, वैक्सीन की कमी के चलते रुका था काम

मुंबई में 3 दिन बाद आज फिर से वैक्सीनेशन होगा. यहां  वैक्सीन की कमी के कारण दो दिनों से इस अभियान को बंद करना पड़ा था. केद्र ने कहा- राज्यों के पास अभी करीब 1 करोड़ 44 लाख वैक्सीन बाकी है.

Mumbai Corona Vaccination: तीन दिन के ब्रेक के बाद आज फिर से मुंबई के सभी टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण होगा. शनिवार देर रात मुंबई को वैक्सीन की 85,000 डोज केंद्र की तरफ से प्राप्त हुई. इतनी डोज सोमवार के लिए पर्याप्त है. हालांकि अब भी मुंबई के पास सिर्फ दो दिनों सोमवार और मंगलवार की डोज ही बची है. बृहनमुंबई महानगरपालिका Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) को उम्मीद है कि सोमवार और मंगलवार की रात को केंद्र की ओर से वैक्सीन मिल जाएगी जिसके बाद किसी दिन भी टीकाकरण अभियान को रोकना नहीं पड़ेगा. हालांकि केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्यों के पास अभी करीब 1 करोड़ 44 लाख वैक्सीन बाकी है. 

और वैक्सीन मिलने की उम्मीद
आज 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच मुंबई के सभी केंद्रों पर लोगों को टीके लगा जाएंगे. बीएमसी में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अतिरिक्त नगरपालिका आयुक्त सुरेश ककानी ने बताया कि शनिवार रात को हमें वैक्सीन की 84 हजार डोज प्राप्त हुई. दो दिनों के लिए यह पर्याप्त है लेकिन कितने लोग केंद्र पर आते हैं यह देखना बाकी है. इसलिए हमें उम्मीद है कि सोमवार और मंगलवार की रात को हमें वैक्सीन की डोज मिलती रहेगी. 

मुंबई में 283 बीएमसी वैक्सीन केंद्र
उन्होंने कहा कि मुंबई में रोजाना 1.5 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा सकती है. इसलिए हमने सरकार से एक लाख लोगों को वैक्सीन के लिए डोज की मांग की है. चूंकि राज्य सरकार को केंद्र से पर्याप्त वैक्सीन की खुराक नहीं मिल रही, उसे सिर्फ स्टॉक के आधार पर उसका हिस्सा मिल रहा है. मुंबई में 401 वैक्सीनेशन केंद्र हैं. इनमें से 283 बीएमसी के केंद्र हैं. इसके अलावा 83 प्राइवेट अस्पतालों के केंद्र हैं. इन केंद्रों पर 50 प्रतिशत लोगों को एप्वांइटमेंट के जरिए एवं 50 प्रतिशत लोगों को केंद्र पर सीधे आकर वैक्सीन की खुराक दी जा रही है. 

राज्यों के पास 1.44 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और प्राइवेट अस्पतालों के पास कोरोना की 1.44 करोड़ से अधिक वैक्सीन है. उसने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक सभी स्रोतों से 38.60 करोड़ से अधिक वैक्सीन मुहैया कराए गए हैं और 11 लाख 25 हजार 140 टीके दिए जाने हैं. सुबह आठ बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार, इनमें से बर्बाद हो चुकी वैक्सीन समेत कुल 37 करोड़ 16 लाख 47 हजार 625 वैक्सीन की खपत हो चुकी है. कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था.

राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ी
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8535 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 156 लोगों की मौत हुई है और इलाज के बाद 6013 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं. नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 61 लाख 57 हजार 799 हो गई है. वहीं, इलाज के बाद अब तक 59 लाख 12 हजार 479 लोग रिकवर हो चुके हैं. मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 25 हजार 878 हो गई है. राज्य सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 16 हजार 165 है.

ये भी पढ़ें-

गुजरात: जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा, मंगल आरती में लिया हिस्सा

Janta Darbar: पटना में आज से लगेगा जनता दरबार, लोगों की समस्याओं को सुनेंगे CM नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget