एक्सप्लोरर

Python: जिंदगी की जंग लड़ रहा है 10 फीट लंबा अजगर, कई फ्रैक्चर और जख्म के बाद जान बचाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी

Snake Plastic Surgery: डॉ रीना देव (Dr Rina Dev) ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी के बाद अजगर (Python) को 3 महीने तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा. पिछले 45 दिनों से इस सांप का इलाज चल रहा है

Indian Rock Python Plastic Surgery: मुंबई में पिछले महीने रेस्क्यू किए गए बुरी तरह से जख्मी अजगर को बचाने की पूरी कोशिश हो रही है. दुर्लभ इंडियन रॉक पाइथन (Indian Rock Python) गंभीर घावों की वजह से जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. जान बचाने के लिए अजगर की प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) की जा रही है. डॉ रीना देव के मुताबिक प्लास्टिक सर्जरी में 3 घंटे लगेंगे. हालांकि इस सांप (Snake) की दो सर्जरी पहले भी की जा चुकी है. 

पिछले महीने वन विभाग के सहयोग से RAWW द्वारा 10 फीट लंबे इंडियन रॉक पायथन (Indian Rock Python) को कई फ्रैक्चर और खुले घावों के साथ बचाया गया था, तभी से सांप की हालत नाजुक बनी हुई है.

अजगर की प्लास्टिक सर्जरी

सरीसृप पशु चिकित्सकों और पशु बचाव दल की एक टीम द्वारा पिछले कई दिनों से निगरानी और उपचार किया जा रहा है. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर प्लास्टिक सर्जरी (Pythons Plastic Surgery) कर रहे हैं. डॉ रीना देव ने बताया कि पिछले 45 दिनों से इस सांप का इलाज चल रहा है. 2 सर्जरी पहले ही की जा चुकी है. प्लास्टिक सर्जरी के बाद अजगर को 3 महीने तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा. 

फ्रैक्चर और जख्म की वजह से हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक अजगर की कई जगह से हड्डियां टूटने और गहरे जख्म होने से डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी (Python Plastic Surgery) का फैसला लिया है. ये अजगर इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 फीट लंबे अजगर को वडाला से रेस्किंक असोसिएशन फॉर वाइल्ड लाइफ वेलफेयर (RAWW) और वन विभाग द्वारा बचाया गया था. विशेषज्ञों का कहना है कि ये सर्जरी कई अन्य जख्मी वन्यजीवों को बचाने में यह उदाहरण बनेगी. गौरतलब है कि बचाव के पहले दिन से ही कई फ्रैक्चर और खुले घावों की वजह से अजगर की हालत गंभीर है. 

ये भी पढ़ें:

Video: सूखे पत्ते और तितली में हो जाएंगे कंफ्यूज, कभी देखा नहीं होगा ऐसा वीडियो

जेब्रा का शिकार करने की फिराक में थी शेरनी, अचानक पूरा खेल बिगड़ गया, Video देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में रेप केस पर SC ने लिया संज्ञान, 'निर्भया मामले की यादें ताजा हो गई'
दिल्ली-NCR में रेप केस पर SC ने लिया संज्ञान, 'निर्भया मामले की यादें ताजा हो गई'
Explained: महाराष्ट्र का 74% हिस्सा सूखे की चपेट में, कमजोर मानसून ने कैसे खड़ा किया 25 साल का सबसे बड़ा संकट?
Explained: महाराष्ट्र का 74% हिस्सा सूखे की चपेट में, कमजोर मानसून ने कैसे खड़ा किया 25 साल का सबसे बड़ा संकट?
'1372 वोटर हटाए, मुझे पता है किसने, 8 लोग इसके पीछे', MP पाटिल का सनसनीखेज आरोप
'1372 वोटर हटाए, मुझे पता है किसने, 8 लोग इसके पीछे', MP पाटिल का सनसनीखेज आरोप
LPU बवाल को लेकर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- महिलाओं के लिए...
LPU बवाल को लेकर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- महिलाओं के लिए...

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget