एक्सप्लोरर

Mumbai Rain Update: मुंबई में आज हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Mumbai Rain Update: दक्षिण-पश्चिमी मानसून के चलते मुंबई में तेज से बहुत तेज बारिश की आशंका जताई गई है. साथ ही आईएमडी ने 24 और 25 जुलाई के लिए यहां यलो अलर्ट जारी किया है.

Mumbai Rain Update: दक्षिण-पश्चिमी मानसून के चलते मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके चलते यहां के कई इलाकों में तेज से बहुत तेज बारिश की आशंका जताई गई है. साथ ही आईएमडी ने 24 और 25 जुलाई के लिए यहां यलो अलर्ट जारी करते हुए कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है.  

बता दें कि, मुंबई और आस पास के इलाकों में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. प्रशासन को कई जगहों पर जलभराव के समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है. हालांकि गुरुवार को शहर में हल्की बारिश के चलते राहत कार्यों में तेजी आई है. गुरुवार को मुंबई के कुछ इलाकों में लोकल ट्रेन सेवा भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुई. हालांकि कुछ समय के बाद ही हालात सामान्य हो गए थे. 

मुंबई में जुलाई में अब तक हो चुकी है रिकॉर्ड बारिश 

मुंबई में जुलाई के महीने में अब तक रिकॉर्ड 1,040 मिमी बारिश दर्ज की गई है. ये लगातार चौथा साल है जब यहां जुलाई के महीने में बारिश ने 1000 मिमी का आंकड़ा पर किया है. जून के बाद से ही यहां 2,002.5 मिमी बारिश हुई है. जो कि पूरे मानसून की बारिश के टारगेट से 90 प्रतिशत ज्यादा है. 

कोंकण और सेंट्रल रेलवे ने रद्द की कई ट्रेन 

मौसम विभाग के अनुसार कल से ही महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते हालात खतरनाक बने हुए हैं. कोंकण रेलवे और सेंट्रल रेलवे ने अपनी कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो कुछ ट्रेनों का रूट भी डाइवर्ट किया गया है. भारी बारिश के चलते पुणे और रायगड़ से लैंडस्लाइड की खबरें भी सामने आई हैं. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मुंबई के नजदीक कसारा घाट में लैंड स्लाइड की वजह रेल पटरियां उखड़ गई हैं. जिसके कारण सेंट्रल रेलवे प्रभावित है. इसके चलते बदलापुर और कल्याण स्टेशन के बीच की ट्रेनें बंद हैं. राहत कार्य जारी है.

यह भी पढ़ें 

Maharashtra Flood: महाराष्ट्र में बारिश का तांडव, ट्रेन सेवाएं प्रभावित, कुछ गांव पूरी तरह डूब गए

यूपी: मायावती का सियासी दांव, आज से ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज करेगी बसपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के घर इंडिया गठबंधन की चाय मीटिंग, दूसरी ओर ममता का बड़ा फैसला
LIVE: राहुल गांधी के घर इंडिया गठबंधन की चाय मीटिंग, दूसरी ओर ममता का बड़ा फैसला
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget