एक्सप्लोरर

मुंबई में हवा और गरज के साथ हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, 22 विमानों को डायवर्ट किया गया

Mumbai Rains: गर्मी से परेशान मुंबई वासियों को बारिश ने राहत दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक सूबे में रुक-रुक कर बारिश होगी.

मुंबई: देर रात हुई बारिश ने मुंबई और आसपास के इलाकों का मौसम सुहावना कर दिया. गर्मी से परेशान मुंबईकरों ने राहत महसूस की. लेकिन कई निचले इलाकों में बारिश की वजह से पानी भर गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. यही नहीं चेंबूर इलाके में सड़क पर पानी लगने की वजह से बस और ऑटो रिक्शा में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.

बारिश और खराब मौसम का प्रभाव उड़ानों पर भी देखा गया. 6 इंटरनेशनल और 16 घरेलू विमानों को डायवर्ट करना पड़ा. बारिश का प्रभाव लाइफ लाइन कहे जाने वाले मुंबई लोकल पर भी देखा गया. जहां कई ट्रेन तकनीकी समस्याओं की वजह से रुकी रही. हालांकि कुछ देर बाद परिचालन सामान्य हो गया.

मुंबई में देर रात तेज हवा, गरज के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि यह प्री मानसून की पहली बारिश है. कोलाबा, कुर्ला, सांताक्रूज, मलाड, कांदिवली, बोरिवली और घाटकोपर में अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होगी.

आपको बता दें कि आईएमडी ने महाराष्ट्र से सटे गुजरात में कल चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से उठने वाला चक्रवाती तूफान वायु 75 किलोमीटर से लेकर अधिकतम 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ गुजरात के कई इलाकों में चलेगा. जिसका असर महाराष्ट्र में भी देखा जाएगा.

देश में प्रचंड गर्मी: दिल्ली में पारा 48 के पार, राजस्थान के धौलपुर- चुरू में गर्मी से दिन में कर्फ्यू जैसे हालात

चक्रवाती तूफान 12-13 जून को सौराष्ट्र तट पर दस्तक दे सकता है. तूफान के कारण अहमदाबाद, गांधीनगर और राजकोट समेत तटवर्ती इलाके वेरावल, भुज और सूरत में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि 12 जून को दक्षिण गुजरात और महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाके में 50-60 किलोमीटर से लेकर 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और 13 जून को इसकी रफ्तार अरब सागर से सटे उत्तरी इलाके में 110-120 किलोमीटर से लेकर 135 किलोमीटर हो जाएगी.

ध्यान रहे कि देश के कई हिस्सों में भारी गर्मी पर रही है. कल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. यह राष्ट्रीय राजधानी के इतिहास में सबसे ज्यादा है. दिल्ली में मानसून के दिल्ली में जुलाई के पहले हफ्ते तक पहुंचने की उम्मीद है. केरल में आठ जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी.

मॉनसून आने के बाद केरल में हो रही है जोरदार बारिश, अलप्पुझा में बोट हाउस का लुत्फ उठाने के लिए आने लगे सैलानी

'विमानन घोटाले' को लेकर ED ने प्रफुल्ल पटेल से आठ घंटे तक की पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget