एक्सप्लोरर

भारी बारिश से मुंबई बेहाल: पीएम मोदी ने CM उद्धव ठाकरे से की बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

उधर बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के हालात का जायजा लिया. उन्होनें अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और लोगों से बिना जरूरत के घरों से बाहर न निकलने की अपील की.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से भारी बारिश के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में व्याप्त स्थिति के बारे में बात की. इस दौरान पीएम ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी.

उधर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर लोगों से जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. सीएम ने हालात का जायजा लिया और बीएमसी से कहा कि पुलिस, रेलवे अधिकारियों, स्वास्थ्य महकमे और एनडीआरएफ के साथ समन्वय करें ताकि यह सनिश्चित किया जा सके कि लोगों को कोई परेशानी नहीं हो.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सीएम ठाकरे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भारी बारिश की वजह से जलजमाव,पेड़ उखड़ने और बिजली आपूर्ति बाधिक होने जैसी स्थितियों की निगरानी करें.

बयान के मुताबिक मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकारण के अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि मेट्रो रेल निर्माण के कार्यस्थल पर कोई अप्रिय हादसा नहीं हो. गौरतलब है कि मुंबई और पड़ोसी ठाणे और पालघर जिले में बुधवार को भारी बारिश हुई और रेल पटरियों पर पानी जमा हो जाने से उपनगरीय रेल सेवा प्रभावित हुई.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक विशेष बुलेटिन में कहा है कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह तक भारी बारिश जारी रहेगी. बुधवार को लगातार भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुंबई और पड़ोसी ठाणे और पालघर जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ. भारी बारिश की वजह से उपनगरीय ट्रेन और बस सेवाएं भी बाधित हुईं.

एक अधिकारी ने कहा कि रायगढ़ जिले में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में तैनात उच्च क्षमता वाली तीन क्रेन तेज हवाओं के कारण उलट गयी, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

आईएमडी के अनुसार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मुंबई में भारी बारिश (20 सेमी से भी ज्यादा) हुई. कोलाबा में 22.9 सेमी, सांताक्रूज़ में 8.8 सेमी बारिश दर्ज की गई.

हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई और कोलाबा में शाम करीब पांच बजे 107 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. विशेष बुलेटिन के अनुसार मुंबई और कोंकण तट से सटे इलाकों में सुबह तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. उसके बाद हवा की गति में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है.

मुंबई: 107 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, कल तक भारी बारिश का अनुमान, लोगों से घरों में रहने की अपील 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'
फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget