एक्सप्लोरर

मुंबई: महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, अमित शाह ने की तारीफ

मुंबई के पास बदलापुर में पूरी की पूरी ट्रेन सैलाब में फंस गई है. ट्रैक पर पानी भरने से महालक्ष्मी एक्सप्रेस एक इंच भी आगे नहीं बढ़ रही है. इस ट्रेन में 11 घंटे तक करीब 900 यात्री फंसे हुए थे, जिनमें से NDRF ने रेस्क्यू कर लिया है.

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के चलते ट्रेनों की आवाजाही और आम ज़िंदगी पर भारी असर पड़ा है. पिछले 11 घंटों से बदलापुर और वांगनी के बीच महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रैक पर पानी भरने की वजह से अटक गई है. ट्रेन में लगभग 900 यात्री मौजूद थे जिन्हें अब एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और सिटी पुलिस की टीमों के साथ एनडीआएफ, स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट, रेलवे टीम और फायर ब्रिगेड टीम के द्वारा यात्रियों को रेस्कयू किया गया. निकाले गए यात्रियों के लिए 17 बस वहां मौजूद रही जिससे उन्हें वहां से निकाल कर ले जाया गया. यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित निकालने के बाद इन्ही बसों के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया और राहत सामग्री दी गई है.

विशेष ट्रेन से सभीयात्रियों को ले जाया जाएगा फिलहाल इन यात्रियों को बदलापुर स्‍टेशन पहुंचाया जा रहा है. महालक्ष्मी एक्सप्रेस के बचावटा अभियान पर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि 19 कोच वाली एक विशेष ट्रेन महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ कल्याण से कोल्हापुर तक जाएगी. सभी यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया जाएगा.

जब रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था तब मौके पर प्रशासन की तरफ से 37 डॉक्टर्स मौजूद रहे जिन्होंने रेस्क्यू के बाद यात्रियों का चेकअप किया. वहीं फंसे यात्रियों को बचाने के लिए नेवी को भी मिशन रेस्क्यू में लगाया था ताकि यात्रियों एयरलिफ्ट किया जा सके. आरपीएफ और नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रेन में फंसे यात्रियों को बिस्किट, पानी जैसी जरूरी सामग्रियां बांट रही थी.

अमित शाह का बयान

गृहमंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन के सफल होने पर बचाव कार्य में जुटे लोगों की तारीफ की. उन्होंने कहा,'' एनडीआरएफ, नौसेना, भारतीय वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने मुंबई के पास महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे सभी 900 यात्रियों को सुरक्षित बचाया है. हम पूरे ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहे थे. उनके अनुकरणीय प्रयास के लिए बचाव टीमों का बहुत-बहुत धन्यवाद''

पेट्रोल पंप पर 100 लोग अभी भी फंसे

जहां महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी 900 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया तो वहीं ठाणे जिले के मुरबॉड इलाके में कल्याण - मुरबॉड रोड पर गजानन पेट्रोल पंप पर 100 लोग पानी मे अभी फंसे हुए हैं. सभी पेट्रोल पंप की छत पर बैठे हैं. थोड़ी देर में हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन होगा.

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो आज मुंबई में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मुंबई से सटे इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है. इसके मद्देनज़र बीएमसी ने वॉर्ड अफसरों के साथ बैठक की है. साथ ही लोगों को समंदर, जलजमाव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है और घरों में रहने की हिदायत दी गई है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget