एक्सप्लोरर

मुंबईः रेल टिकटों के अवैध खरीद-फरोख्त को लेकर रेलवे ने तेज की छापेमारी

टिकटों के अवैध खरीद फरोख्त के मामले में मध्य रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की है. इस बात की जानकारी वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एके सिंह ने दी है.

मुंबईः मध्य रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कई व्यक्तिगत आईडी का उपयोग करके ई-टिकटों का दोहन और विशेष ट्रेनों में आरक्षित बर्थों के बारे में मिली शिकायतों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. आरपीएफ की टीम ने साइबर सेल और अन्य खुफिया सूचनाओं से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर छापेमारी भी की है. ये छापे मध्य रेल के सभी पांच मंडलों में डाले गए. सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एके सिंह ने बताया कि, ''साल 2020 के दौरान, रेलवे सुरक्षा बल, मध्य रेल ने रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत 466 मामले दर्ज किए हैं. जिनमे 14, 343 टिकट जब्त किए गए तथा 2.78 करोड़ रुपये की कीमत के 14,065 लाइव ई-टिकट और 278 काउंटर टिकट मिले. रेलवे ने 492 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.''

मध्य रेल की ओर से दर्ज किए गए इन 466 मामलों में मुंबई मंडल में टाउंटिंग के 253 मामले और 1.43 करोड़ रुपये कीमत के 6,863 लाइव ई-टिकट सहित 7,002 टिकट और 139 काउंटर टिकट आरोपियों के पास से जब्त किए गए और 262 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एके सिंह ने बताया, ''अधिकृत यात्रियों के हितों की सुरक्षा के लिए और स्क्रिप्टिंग सॉफ़्टवेयर के उपयोग सहित असामाजिक तत्वों की अनधिकृत टिकटिंग गतिविधियों को रोकने के लिए इन जांचों को तेज किया गया है.''

बता दें कि रेलवे टिकटों की खरीद और आपूर्ति के कारोबार को अनधिकृत रूप से करना रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ है. इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए व्यक्तियों को रेलवे अधिनियम में निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुसार दंडित किया जाता है.

बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकतः 'कल्याणी एम-4' बख्तरबंद गाड़ियों के आगे बम भी हो जाएगा बेअसर, जानें इसकी खूबियां 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget