एक्सप्लोरर

मुंबई: 26 साल पहले चोरी हुई सोने की चेन को पुलिस ने किया बरामद

26 साल पहले लोकल ट्रेन में चोरी हुई सोने की चेन को रेलवे पुलिस ने बरामद कर लिया है. इतने साल बाद अपनी चेन पाकर महिला बेहद खुश हुई.

मुंबई: सोने के भाव आसमान चढ़ रहे हैं. एक तोले सोने का दाम 50,000 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है और अगर ऐसे में आपकी 26 साल पहले चोरी हुई सोने की चेन मिल जाए तो सोचिए आप कितना खुश होंगे. एक ऐसा ही मामला मुंबई के पास के वसई इलाके से सामने आया है.

26 साल पहले मुंबई के पास वसई की रहने वाली पिंकी नाम की महिला की सोने की चेन लोकल ट्रेन की भीड़ में चोरी हो गई थी, जिसका मामला रेलवे पुलिस में दर्ज कराया गया था. कुछ सालों तक पिंकी ने उम्मीद की, कि हो सकता है रेलवे पुलिस सोने की चेन चोरी करने वाले झपट मारो को पकड़े और उनकी चेन मिल जाए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ वह इस मामले को रेलवे पुलिस में दर्ज कराने के बाद भूल भी गई थी.

इस वक्त जब सोने के भाव आसमान छू रहे हैं और लोगों को कोरोना संकट में पैसे की बेहद आवश्यकता है. ऐसे में पिंकी के पास रेलवे पुलिस की तरफ से एक ऐसी खबर आई, जिसने पूरे परिवार को चौंका दिया. रेलवे पुलिस ने बताया कि 26 साल पहले उन्होंने अपने सोने की चेन चोरी होने का मामला दर्ज कराया था, जिस पर पुलिस लगातार जांच कर रही थी और 26 साल बाद उनकी वह सोने की चेन मिल गई है और उस चोर को भी गिरफ्तार किया गया है.

1994 में चोरी हुई थी चेन

साल 1994 में पिंकी किसी काम से लोकल ट्रेन से चर्चगेट आई थी और लोकल ट्रेन की भीड़ में उनकी 7 ग्राम की सोने की चेन चोरी हो गई थी. जिसका मामला उन्होंने मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस में दर्ज कराया था और अब 26 साल बाद उसी रेलवे पुलिस ने पिंकी को उनकी 26 साल पहले चोरी हुई सोने की चेन लौटाई है. मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद निजाम नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है.

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget