एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के दावों पर क्या बोली मुंबई पुलिस, जानें क्या कहा?

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने दावा किया है कि हमने मुंबई पुलिस को आगाह किया था कि मेरे बेटे को जान का खतरा है.

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस में ठनी है. इस बीच मुंबई पुलिस ने अभिनेता के पिता केके सिंह ने उस दावों को खारिज किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि 25 फरवरी को मैंने बांद्रा पुलिस को आगाह किया था कि मेरे बेटे की जान को खतरा है, 14 जून को जब मेरे बेटे की जान चली गई.

मुंबई पुलिस ने कहा, ''14 जून को केस दर्ज किया गया था. बांद्रा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक बयान जारी किया है कि उन्होंने 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को एक लिखित शिकायत की थी. इस तरह की कोई लिखित शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन को नहीं दी गई थी.''

पुलिस ने कहा,  ''सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई ओपी सिंह ने डीसीपी जोन 9 को कुछ संदेश भेजे थे. डीसीपी ने ओपी सिंह से अनुरोध किया था कि लिखित शिकायत अनिवार्य है. ओपी सिंह चाहते थे कि इसे अनौपचारिक रूप से सुलझाया जाए, जिसमें उन्हें बताया गया कि यह संभव नहीं था.''

क्या है पिता का दावा?

केके सिंह ने मौत मामले में कहा,'' पहले 40 दिनों तक मुंबई पुलिस ने मामले की जांच नहीं की. अब मुजरिम भाग रहे हैं. जांच में बिहार पुलिस की मदद करें.''

उन्होंने कहा,'' 25 फरवरी को मैंने बांद्रा पुलिस को आगाह किया था कि मेरे बेटे की जान को खतरा है, 14 जून को जब मेरे बेटे की जान चली गई तो हमने 25 फरवरी में नामित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा परन्तु 40 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.''

View this post on Instagram
 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने अपने रिकॉर्ड किए वीडियो में कहा कि मैंने मुंबई पुलिस को 25 फरवरी में आगाह किया था कि मेरे बेटे की जान खतरे में है. •⠀ •⠀ •⠀ •⠀ abplive.com⠀ •⠀ •⠀ •⠀ •⠀ #SushantSinghRajpoot #sushantsinghsucide #SushantSingh #Sushant #Bollywood #Mumbai #MumbaiPolice #Bihar #BiharPolice #Hindi #HindiNews #Opinion #abpnews #KKSINGH

A post shared by ABP News (@abpnewstv) on

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में 25 जुलाई को केके सिंह ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इसी सिलसिले में बिहार पुलिस की टीम मुंबई में हैं.

सुशांत केस: BMC के दावे पर उठे सवाल, बिहार के IPS को मुंबई में क्वॉरन्टीन करना महाराष्ट्र सरकार के SOP के खिलाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget