एक्सप्लोरर

मुंबई प्लेन क्रैशः उड़ान भरने से लेकर हादसे तक की 49 मिनट की पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश सरकार से यूवाय एविएशन ने एयरक्राफ्ट खरीदने के बाद से इंडमार एविएशन कंपनी की मेंटेनेंस इंजीनियर की टीम लगातार एयरक्राफ्ट के मरम्मत के काम में जुटी थी.

नई दिल्लीः कल दोपहर मुंबई के घाटकोपर में एक चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पायलट प्रदीप राजपूत, को-पायलट मर्या जुबेरी, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर मनीष पांडे और सुरभि शामिल हैं. इसके साथ ही एक राहगीर गोविंद पंडित की भी मौत हुई है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि को-पायलट मर्या जुबेरी के पति ने आरोप लगाया कि मौसम खराब होने के बावजूद इस फ्लाइट को टेक-ऑफ करवाया जिसके चलते एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

उत्तर प्रदेश सरकार से यूवाय एविएशन ने एयरक्राफ्ट खरीदने के बाद से इंडमार एविएशन कंपनी की मेंटेनेंस इंजीनियर की टीम लगातार एयरक्राफ्ट के मरम्मत के काम में जुटी थी. गुरूवार से पहले ही इस एयरक्राफ्ट को टेस्ट के लिए 1 घंटे की उड़ान भरना था लेकिन खराब मौसम की वजह से उसे गुरूवार तक के लिए टाल दिया गया था. इस हादसे से पहले की पूरे 49 मिनट की उड़ान की पल-पल की कहानी यहां आपको बता रहे हैं. 

गुरूवार को हादसे से पहले के 49 मिनट
  • टेस्ट के लिए उड़ान भरने से पहले की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लेने के बाद गुरूवार को पायलट और इंजीनियर की पूरी टीम इसकी उड़ान को लेकर बेहद उत्सुक थे. इस मौके पर जुहू हैंगर में विधि विधान से एक छोटी सी पूजा भी की गई. जिसके बाद कल दोपहर 12:20 मिनट पर पर एयरक्राफ्ट ने जुहू से उड़ान भरी.
  • शुरुआत में जुहू एटीसी से संपर्क में रहने के बाद जुहू एटीसी ने इस एयरक्राफ्ट को मुंबई एटीसी को हैंडओवर कर दिया जिसके बाद मुंबई एटीसी इस एयरक्राफ्ट को लगातार हैंडल कर रहा था.
  • 47 मिनट की उड़ान के बाद दोपहर 1:07 मिनट पर पायलट की आखिरी बार जुहू एटीसी से बात हुई जिसमें पायलट ने एटीसी को बताया कि "हम वापस लौट रहे हैं"
  • इसके ठीक अगले मिनट ही 01:08 मिनट पर एयरक्राफ्ट का मुंबई एटीसी से संपर्क टूट गया.
  • अगले महज 120 सेकंड में 1:10 मिनट पर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद घटनास्थल पर जाकर कहा था कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी. हालांकि ये साफ है कि मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाके घाटकोपर में पायलटों ने अपनी जान को दांव पर लगा दिया लेकिन प्लेन को ऐसी जगह क्रैश होने से बचा लिया जहां कई लोगों की जान पर बन सकती थी.

चार्टर्ड प्लेन ने जुहू एयरपोर्ट से परीक्षण उड़ान भरी थी और इसे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था. लैंडिग से कुछ मिनट पहले ही दोपहर करीब 1 बजकर 16 मिनट पर प्लेन घाटकोपर के सर्वोदय नगर स्थित रिहायशी इलाके में क्रैश कर गया. प्लेन पहले सड़क पर गिरा इसके बाद फिसलते हुए एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget