एक्सप्लोरर

मंबई: पायलट के पति का कंपनी पर आरोप, मौसम खराब होने के बावजूद टेस्टिंग के लिए भेजा विमान

प्रभात ने बताया कि मर्या सुबह आठ बजे घर से निकलीं थीं, एक बजे मैसेज किया कहां हो? लेकिन कोई जवाब नहीं आया. उन्होंने कहा कि युवाय कंपनी के सीईओ अनिल चौहान जो अभी तक हमसे मिलने भी नहीं आए हैं.

नई दिल्ली: मुंबई के घाटकोपर में कल एक चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार हो गयास जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पायलट प्रदीप राजपूत, को-पायलट मर्या जुबेरी, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर मनीष पांडे और सुरभि शामिल हैं. इसके साथ ही एक राहगीर गोविंद पंडित की भी मौत हुई है. हादसे के कराणों की जांच की जा रही है, इस बीच को पायलट मर्या जुबेरी के पति प्रभात ने बड़ा आरोप लगाया है. मर्या जुबेरी के पति के मुताबिक मौसम खराब होने के बावजूद कंपनी ने प्लेन को टेकऑफ करवाया.

मर्या जुबेरी के पति ने एबीपी न्यूज़ के सहयोगी चैनल एबीपी माझा से कहा, ''चीफ पायलट प्रदीप से कल बात हुई थी उन्होंने कहा था कि टेस्ट फ्लाइट नहीं होगी. आज सुबह मर्या ने भी फोन पर कहा था कि आज फ्लाइट टेस्ट नहीं होगा. युवाय कंपनी ने मौसम खराब होने के बावजूद टेस्ट फ्लाइट टेक ऑफ करवाई. हादसे में पांच लोगों की मौत के लिए कंपनी जिम्मेदार है.''

प्रभात के मुताबिक मर्या जुबेरी को 1000 घंटे फ्लाइट उड़ाने का अनुभव था. प्रभात ने बताया कि मर्या सुबह आठ बजे घर से निकलीं थीं, एक बजे मैंने मैसेज किया कहां हो? लेकिन कोई जवाब नहीं आया. उन्होंने कहा कि युवाय कंपनी के सीईओ अनिल चौहान जो अभी तक हमसे मिलने भी नहीं आए हैं.

मंबई: पायलट के पति का कंपनी पर आरोप, मौसम खराब होने के बावजूद टेस्टिंग के लिए भेजा विमान

कैसे हुआ हादसा?

चार्टर्ड प्लेन ने जुहू एयरपोर्ट से परीक्षण उड़ान भरी थी और इसे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था. लैंडिग से कुछ मिनट पहले ही दोपहर करीब 1 बजकर 16 मिनट पर प्लेन घाटकोपर के सर्वोदय नगर स्थित रिहायशी इलाके में क्रैश कर गया. प्लेन पहले सड़क पर गिरा इसके बाद फिसलते हुए एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया.

हादसे के दौरान पायलट ने सूझबूझ दिखाई और सघन आबादी वाले इलाके में भी खाली जगह में प्लेन को लैंड करने की कोशिश की. पायलट मर्या जुबेरी मुंबई और को पायलट प्रदीप राजपूत दिल्ली के रहने वाले हैं. हादसे का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि प्लेन क्रैश होने के कुछ देर बाद ही एक शव को पास में ही जलते देखा गया.

प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला

दुर्घटना के बाद बेहद सघन तालाशी अभियान के बाद क्रैश हुए चार्टर्ड प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिल गया है. ब्लैक बॉक्स के जरिए हादसे की मुख्य वजह पता चल सकेगी. दरअसल ब्लैक बॉक्स को तकनीकी भाषा में फ्लाट डाटा रिकर्डर भी कहते हैं. हादसे के वक्त के आखिरी क्षणों का डाटा इस ब्लैक बॉक्स में दर्ज होता है.

इसमें पायलट की एटीसी से की गई बातचीत, प्लेन के अंदर की आवाजें, अलार्म सभी कुछ रिकॉर्ड होता है. इसमें कॉकपिट एरिया में हुई बातचीत भी रिकॉर्ड होती है. इसका नाम ब्लैक बॉक्स होता है लेकिन असल में इसका रंग नारंगी होता है. यह बेहद मजबूत मैटेरियल का बना होता है, जिससे हादसे के बाद भी इसे नुकसान नहीं पहुंचता.

पहले यूपी सरकार का था प्लेन

घाटकोपर में क्रैश होने वाला चार्टर्ड प्लेन बीनक्राफ्ट किंग एयर सी-90 टर्बोकॉप है. दो इंजन वाले इस प्लेन का निर्माण साल 1995 में हुआ था. इस विमान की क्षमता 12 लोगों की है लेकिन अच्छी बात ये रही आज इसमें सिर्फ चार लोग ही सवार थे.

यह विमान पहले उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा में था लेकिन साल 2014 में यूपी सरकार ने इसे मुंबई की यूवाय एविएशन कंपनी को बेच दिया था. पिछले साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हेलीकॉप्टर मुंबई के अलीबाग के पास दुर्घटनाग्रस्त होते होते बचा था. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री फडणवीस जिस हेलीकॉप्टर में थे वो इसी कंपनी का था.

यह भी पढ़ें-

अमेरिका: अखबार के दफ्तर में घुसा बंदूकधारी, अंधाधुंध फायरिंग कर ली 5 लोगों की जान

भारत दौरे पर निक्की हेलीः पाकिस्तान को आतंकियों की शरणस्थली बनने पर दी कड़ी चेतावनी एयर इंडिया फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 124 यात्री सुरक्षित शुजात बुखारी हत्या: J&K पुलिस का खुलासा, पाकिस्तान ने रची साजिश, लश्कर ने दिया अंजाम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, सरकार के सामने रखी ये 6 डिमांड, हिरासत में राहुल-प्रियंका
PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, सरकार के सामने रखी ये 6 डिमांड, हिरासत में राहुल-प्रियंका
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
CJP Protest LIVE: PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, राहुल-प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, राहुल-प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget