एक्सप्लोरर

मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर ओवर ब्रिज रेलवे पटरी पर गिरा, अब हार्बर लाइन सेवा बहाल

Mumbai Rains: रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूटने के बाद मुंबई में पश्चिमी लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा बंद की गई है.

मुंबई: मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास ओवरब्रिज का एक स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. इससे लोकल सेवा भी रोक दी गई है. करीब दो घंटे से अंधेरी और विरार के बीच लोकल सेवा रुकी है. पुलिस के मुताबिक, ब्रिज हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. कुछ अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका है. बारिश की वजह से राहत-बचाव कार्यों में देरी हो रही है. ये हादसा जोरदार बारिश की वजह से हुआ है.  मुंबई में देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है. रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने के लिए एनडीआरएफ, बीएमसी, फायर ब्रिगेड और आरपीएफ के स्टाफ मौजूद हैं. इस ब्रिज का नाम गोखले ब्रिज है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

MUMBAI RAIN LIVE UPDATES:

02: 10 PM: अब हार्बर लाइन सेवा बहाल हो गई है 12: 10 PM: जो गोखले पुल आज गिरा है, उसकी हालत के बारे में 2016 में आरटीआई से जानकारी मांगी गई थी. तब कहा गया कि सब ठीक है. 12: 05 PM: अंधेरी स्टेशन पर जहां पर गोखले ब्रिज गिरा उससे कुछ दूरी पर लोकल ट्रेन चल रही थी. लोकल ट्रेन के ड्राइवर चंद्रकांत सावंत ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया. 10: 40 AM: भारी बारिश के बाद सियोन रेलवे स्टेशन पर पटरी पानी में डूब गईं हैं. 10: 35 AM: जाम और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने 39 और बस चलाने का फैसला किया है. 10: 25 AM: भारी बारीश की वजह से सेंट्रल रेलवे 30 मिनट की देरी से चल रही है.  हार्बर लाइन फिलहाल ठीक है. हाइवे पर जाम लगा हुआ है. 10: 15 AM: बीएमसी ने कहा है कि गोखले पुल साल 1975 में बना था. ये बीएमसी का पुल है, लेकिन जितना हिस्सा रेलवे ट्रैक से गुजरता है, उसकी जिम्मेदारी और सुरक्षा रेलवे की है. जितना हिस्सा गिरा है वो रेलवे ट्रैक पर गिरा है. बीएमसी का काम मरम्मत करना है, लेकिन देख-रेख रेलवे का काम है. 10: 05 AM: हादसे के बाद बीएमसी प्रशासन ने दावा किया है कि अंधेरी का ब्रिज रेलवे प्रशासन के दायरे में आता है. रेलवे प्रशासन के इलाके में हर ब्रिज के मरम्मत और देखभाल की जिम्मेदारी रेल प्रशासन की है.

09: 50 AM: बीएमसी ने कहा- अंधेरी का ब्रिज रेलवे के दायर में है और इसकी मरम्मत और देखभाल की जिम्मेदारी रेलवे की है.

09:35 AM: एनडीआरएफ की टीम ने एक शख्स को मलबे से सुरक्षित निकाला.

09:25 AM: स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ मैनेजमेंट से जुड़े अधिकारियों को तैनात किया गया है.

09.20 AM: ब्रिज गिरने से विरार से चर्चगेट तक वेस्टर्न रेलवे पूरी तरह ठप है. भारी बारीश की वजह से सेंट्रल रेलवे 30 मिनट की देरी से चल रही है. हार्बर लाइन फिलहाल ठीक है.

09.10 AM: हादसे के बाद मुंबई लोकल रेलवे ने कहा है कि फिलहाल यात्री बिना टिकट सफर कर सकते हैं.

09.00 AM: मुंबई में कल रात से रुक रुर कर बारिश हो रही है. बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है. खार सब-वे, एस वी रोड, एलबीएस रोड  जैसी जगहों पर बारीश की वजह से पानी भरा और ट्रैफिक धीमा हो गया है.

08. 55 AM: वेस्टर्न रूट ठप हो गया है. ये घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है.

08. 50 AM: फुटओवर ब्रिज का मलबा गिरने से लोकल सेवा प्रभावित हुई है, इसी वजह से ट्रैफिक पर फर्क पड़ा है. ट्रेन सेवा सुचारू ढ़ंग से चालू कराने के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है.

08. 40 AM: ऑफिस टाइम की वजह से स्टेशनों पर भीड़ देखी जा रही है. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

पिछले साल एलफिंस्टन हादसे में हुई थी 23 की मौत

इस हादसे ने एक बार फिर पिछले साल हुए एलफिंस्टन हादसे की याद दिला दी है. 29 सितंबर को मुंबई के परेल इलाके से सटे एलफिंस्टन ब्रिज पर भगदड़ मचने से 23 लोगों की मौत हो गई थी. ये भगदड़ एक मामूली अफवाह और बारिश की वजह से मची थी. सुबह 9.30 बजे के करीब हर दिन की तरह मुसाफिर प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पुल की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे, लेकिन उसी समय मुसाफिरों की बीच एक अफवाह आग की तरफ फैली और इतना बड़ा हादसा हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget