एक्सप्लोरर

मुंबईः कोविड हॉटस्पॉट रहे धारावी में सिर्फ तीन नए मामले सामने आए, दूसरी लहर में अबतक के सबसे कम

एक समय कोरोना का हॉटस्पॉट रहे धारावी में बुधवार को तीन नए कोविड मामले सामने आए हैं, जो 11 फरवरी के बाद से सबसे कम केस हैं. घारावी में 8 अप्रैल को एक दिन के सबसे ज्यादा 99 मामले सामने आए थे. वहीं, 10 मई से धारावी में डेली मामलों में कमी आ रही है. 

मुंबईः मुंबई का धारावी एशिया की सबसे बड़ी स्लम के रूप में जाना जाता है. एक समय कोरोना का हॉटस्पॉट रहे धारावी में बुधवार को तीन नए कोविड मामले सामने आए हैं, जो 11 फरवरी के बाद से सबसे कम केस हैं. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अनुसार, धारावी में पिछले साल कोरोना के आउटब्रेक के बाद से 6,798 मामले सामने आए हैं.

इनमें से करीब 36 फीसदी (2,500) मामले इस साल मार्च और अप्रैल में सामने आए. फरवरी के मध्य में दूसरी लहर शुरू होने के बाद धारावी में डेली लगभग10 मामले सामने आए. मार्च में  यहां प्रतिदिन औसतन 50 मामले थे और 23 मार्च तक वनिता समाज हॉल में 250 बेड का क्वारंटीन सेंटर भर गया था, जब एक्टिव केसलोड 180 तक पहुंच गया था.

घारावी में 8 अप्रैल को एक दिन के सबसे ज्यादा 99 मामले सामने आए.1 मई को धारावी में 947 एक्टिव केस थे. आंकड़ो के अनुसार, बुधवार के 62 एक्टिव केस थे. इस बार बीएमसी की रणनीति बताते हुए बीएमसी के सहायक नगर आयुक्त (जी नॉर्थ वार्ड) किरण दिघवकर ने कहा "हमने पिछले साल का 'धारावी मॉडल'  स्क्रीन, टेस्ट और आइसोलेट को अपनाया."

धारावी में 8.5-10 लाख की आबादी
धारावी में अनुमानित 8.5-10 लाख लोग रहते हैं, जिसमें लगभग 40 प्रतिशत प्रवासी श्रमिक हैं और कई 10×10-फीट के कमरे में रहते हैं. ऐसे में यह अधिकारियों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग और  आइसोलेशन के मामले में एक कठिन चुनौती होती है. पहली लहर के दौरान धारावी ने दैनिक मामलों की संख्या को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की, जो सितंबर 2020 के बाद 30 से कम हुई और जिसमें पिछले साल दिसंबर से इस साल फरवरी तक  छह बार 24 घंटे की अवधि में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया. 

मुंबई में भी दैनिक मामलों में आ रही है गिरावट
अधिकारियों ने कहा कि हालांकि  बीएमसी वार्ड अधिकारियों ने यहां फीवर क्लीनिक बंद नहीं किया, जिससे लोगों की जांच और उन्हें आइसोलेट करने में मदद मिली. फरवरी के अंत तक  बीएमसी ने क्षेत्र के पांच केंद्रों पर टेस्ट करना शुरू कर दिया, जिसमें मोबाइल टेस्टिंग वैन को संकरी गलियों को कवर करने के लिए तैनात किया गया था. 
 
10 मई से धारावी में डेली मामलों में कमी आ रही   है. यह पूरे मुंबई में दैनिक मामलों में गिरावट के अनुरूप है, जहां दैनिक मामलों की संख्या फरवरी तक एक हजार से अधिक थी  और मार्च और अप्रैल में तेजी से बढ़ी. 18 मई को मुंबई का डेली केसलोड 2 मार्च के बाद पहली बार 1000 से कम पर आया. बुधवार को मुंबई में 1352 मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7 लाख से ज्यादा हो गई.

यह भी पढ़ें
 फाइजर ने केंद्र सरकार से कहा- उसका कोरोना टीका 12 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिये उपयुक्त

IT मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजकर पूछा- क्यों नहीं किया नियम का पालन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget