एक्सप्लोरर

मुंबई: न्यू ईयर के जश्न की रात होगी इस साल फीकी, रात 11 बजे के बाद पब-डिस्को पर पूरी तरह पाबंदी

मुंबई में न्यू ईयर का जश्न फीका पड़ता दिख रहा है. ब्रिटेन के नए कोरोना स्ट्रेन के बाद और बंदिशे लगा दी गई है. रात 11 बजे पब और डिस्को पर पूरी तरह पाबंदी है.

मुंबई: कोरोना के चलते इस साल न्यू ईयर का जश्न फीका पड़ता दिख रहा है. मुंबई में पहले से ही तमाम पाबंदिया कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए लगायी गई थी और अब ब्रिटेन के नए स्ट्रेन के बाद और बंदिशे लगा दी गई है. जिसके बाद न्यू ईयर सेलिब्रेशन धरा का धरा रह गया है. तमाम नई बंदिशों नियमों के बीच मुंबई के होटल रिजॉर्ट और पब में किस तरीके से न्यू ईयर का सेलिब्रेशन होगा इसको लेकर एबीपी न्यूज़ ने पड़ताल की है. न्यू ईयर सेलिब्रेशन ना केवल लोगों के लिए जश्न का मौका होता है. बल्कि होटल रिजॉर्ट और पब मालिकों के लिए भी पैसा कमाने का एक महत्वपूर्ण दिन होता है. कोरोना के इस दौर में जश्न का रंग फीका हो गया है. आयोजक भी कह रहे हैं की सेलिब्रेशन जैसा तो कुछ नहीं है. नियमों के मुताबिक केवल 50 प्रतिशत लोगों को परमिशन है वो भी रात 11 बजे तक. जहां कही भी सेलियब्रेशन हो रहा वहां इन नियमों का पालन करना ही होगा. मुंबई के होटल रिजॉर्ट और बार एसोसिएशन के संगठन आहार के पदाधिकारी सतीश शेट्टी का कहना है कि, "हालात इतने बुरे है कि लोगों का बहुत ज्यादा प्रेशर है. लोग जश्न मनाने आना चाहते हैं पर हम ही किसी तरह का आयोजन नहीं कर रहे. बस सादगी भरे तरीके से खाने-पीने का इंतजाम है. आमतौर पर लोग रात 10 बजे के बाद माहौल में आते हैं. तब तक तो बंद करने का टाइम हो जाता है. जिस कारण लोगों से झगड़ा भी हो जाता है और उनको मुश्किल से समझाना पड़ता है." आयोजकों की शिकायतों के बीच एबीपी न्यूज़ ने तय किया कि यह भी पड़ताल करते है कि, कोरोना के इस दौर का न्यू ईयर सेलिब्रेशन मुंबई में किस रूप में दिखाई देगा. आप अगर सेलिब्रेशन मनाने के लिए कहीं जाएंगे तो क्या कुछ चीजों का ख्याल रखना पड़ेगा. एबीपी न्यूज़ की टीम मुंबई के बोरोवाली इलाके के डैफोडिल हॉल में पहुंची जहां होटल के मैनेजर और कर्मचारी न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियों में लगे थे. होटल के मैनेजर ने बताया कि, "सेलिब्रेशन के लिए जब आप होटल में पहुंचेंगे तो सबसे पहले रिसेप्शन पर टेंपरेचर चेक और सैनिटाइजेशन के बाद ही अंदर एंट्री मिलेगी." होटल के अंदर सारे पर्दे और चादरे तोलिया हटा दिए गए है. पेपर नैपकिन का इस्तेमाल किया जा रहा है. सेलिब्रेशन के दिन लोगों की भीड़ अंदर इकट्ठा नहीं हो इसके लिए फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व व्यवस्था बनाई गई है. न्यू ईयर सेलिब्रेशन में खाने-पीने के अलावा नाचने गाने का भी एक अपना मजा है. युवा पीढ़ी पब-डिस्को पहुंचती है. एक मशहूर डिस्को में भी पड़ताल की गई जिसमें पता चला कि कोरोना के नए नियम कायदों के बीच डिस्को में भी काफी कुछ खास बदलाव हुआ है. डिस्को के अंदर एंट्री थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर के बाद ही मिलेगी. अंदर सिटिंग अरेंजमेंट ऐसे बनाया गया है कि ग्रुप एक दूसरे से दूर रहें. जो नाचने का स्पेस है वहां भी सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है. सब से बड़ी चुनौती ये है कि जब जश्न का माहौल शुरू होगा नियमों के तहत तभी जश्न खत्म करना पड़ेगा. रात 11 बजे तक पब को बंद करना होगा. यह भी पढ़ें. Haryana Municipal Election Result: किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी को लगा झटका Farmer's Protest Live Updates: सरकार ने फिर किसानों की मांग पर चर्चा के लिए कमेटी के गठन का प्रस्ताव दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget