एक्सप्लोरर

Haryana Municipal Election Result: किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी को लगा झटका

कांग्रेस ने 14 हजार वोटों के अंतर से सोनीपत में जीत दर्ज की है. निखिल मदान सोनीपत का पहला मेयर होंगे. विपक्षी कांग्रेस ने दावा किया है कि नए कृषि कानूनों के विरोध में लोगों के गुस्से के चलते बीजेपी की यह हार हुई है.

करीब एक महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली सीमाओं के नजदीक कृषि कानूनों पर हजारों की तादाद में एकजुट होकर किसानों की तरफ से किए जा रहे प्रदर्शन के बीच सत्ताधारी बीजेपी-जेजेपी गठबंधन को पड़ोसी हरियाणा के नगर निगम चुनावों में झटका लगा है. सत्ताधारी गठबंधन को सोनीपत और अंबाला में मेयर पद से हाथ धोना पड़ा है. राज्य चुनावों के साल भर बाद इस चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही थी.

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी इस स्थानीय निकाय चुनाव में अपने ही गढ़ हिसार के उकलाना और रेवाड़ी के धारुहेरा में हार गई है. रविवार को अंबाला, पंचकुला, सोनीपत, रेवाड़ी के धारुहेरा और रोहतक के सांपला और हिसार के उकलाना में स्थानीय चुनाव हुए थे. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरु हुई थी.

कांग्रेस ने 14 हजार वोटों के अंतर से सोनीपत में जीत दर्ज की है. निखिल मदान सोनीपत का पहला मेयर होंगे. विपक्षी कांग्रेस ने दावा किया है कि नए कृषि कानूनों के विरोध में लोगों के गुस्से के चलते बीजेपी की यह हार हुई है. अंबाला में हरियाणा जनचेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा 8 हजार वोटों से जीत के बाद मेयर बनने जा रही है. वह एचजेपी चीफ और पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी हैं. उनके बेटे मनु शर्मा जेसिका लाल हत्या केस में सजा सुनाई गई थी.

हालांकि, स्थानीय निकाय के चुनाव में बीजेपी ने पंचकूला नगर निगम के मेयर पद का चुनाव जीत लिया है. इसके साथ ही, बीजेपी को रेवाड़ी नगर परिषद के प्रधान पद पर भी जीत मिली है. जबकि, तीन सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिकाओं के अध्‍यक्ष पदों के चुनाव निर्दलीय प्रत्‍या‍शियों ने जीते हैं.

रोहतक के सांपला नगर पालिका चुनाव में चेयरमेन पद पर बीजेपी उम्मीदवार सोनू को निर्दलीय पूजा ने बड़े अंतर से शिकस्त दी है. निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता है, लेकिन कांग्रेस यहां सिंबल पर नहीं लड़ी थी. जबकि, उकलाना में नगर पालिका चेयरमेन के लिए निर्दलीय सुशील साहू विजयी रहे हैं. उन्‍होंने जेजेपी-बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र सोनी को हराया.

  1. पंचकूला नगर निगम- मेयर पद पर भाजपा के कुलभूषण गोयल जीते
  2. सोनीपत नगर निगम - मेयर पद पर कांग्रेस के निखिल मदान जीते
  3. अंबाला नगर निगम - मेयर पद पर ह‍रियाणा जन चेतना पार्टी शक्ति रानी शर्मा जीती
  4. उकलाना नगरपालिका- अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय सुशील कुमार साहू जीते
  5. धारूहेड़ा नगरपालिका- अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार कंवर सिंह जीते
  6. सांपला नगरपालिका - अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय पूजा जीतीं
  7. रेवाड़ी नगर परिषद - अध्‍यक्ष पद पर भाजपा की  पूनम यादव  जीती
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget