एक्सप्लोरर

Mumbai Local Train: 27 घंटे तक बंद रहेगी सेंट्रल लाइन की मुंबई लोकल, एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी होगा असर, जानें वजह

Mumbai Local Train: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का सेंट्रल लाइन रूट बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने इसको देखते हुए तैयारी कर ली है.

Mumbai Local Rail: सेंट्रल रेलवे लाइन पर मेगा ब्लॉक होने से 27 घंटे लोकल ट्रेन सहित दूसरे राज्यों से आने वाली कई एक्सप्रेस गाड़ियों पर भी असर होगा. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और भायखला स्टेशन के बीच बने कर्नाक ब्रिज को ध्वस्त करने के लिए रेलवे मुंबई मंडल, मध्य रेल शनिवार (19 नवंबर) और रविवार (20 नवंबर) को 27 घंटे का मेगा ब्लॉक करने जा रहा है.

रेलवे का यह मेगा ब्लॉक मेन लाइन पर 17 घंटे, हार्बर लाइन पर 21 घंटे और मेल एक्सप्रेस कोचिंग डिपो की यार्ड लाइन पर 27 घंटे का होगा, मेनलाइन पर 17 घंटे का यह ब्लॉक सीएसएमटी और भायखला के बीच संचालित होगा.  17 घंटे का ब्लॉक शनिवार (19 नवंबर) को रात 11 बजे शुरू होगा और रविवार 20 नवंबर को शाम 4 बजे खत्म होगा.  

इसी तरह हार्बर लाइन पर सीएसएमटी और वडाला के बीच 21 घंटे का ब्लॉक रहेगा.  21 घंटे का यह ब्लॉक 19 नवंबर को रात 11 बजे  शुरू होगा और 20 नवंबर को रात 8 बजे खत्म होगा.  यानी ब्लॉक शुरू होने के बाद मेन लाइन पर  17 और हार्बर लाइन पर 21 घंटे के बाद  ट्रेनों की पूरी आवाजाही सुचारू हो जाएगी. साथ ही मेल एक्सप्रेस यार्डलाइन का ब्लॉक 27 घंटे के बाद यानी 21 नवंबर (सोमवार) को सुबह 2.00 बजे खत्म होगा.

रेलवे ने क्या कहा? 

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शिवजी सुतार के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए मेनलाइन पर भायखला, परेल, कुर्ला, दादर और ठाणे, कल्याण और कर्जत-कसारा स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन चलाई जाएगी. इसके अलावा हार्बर लाइन पर वडाला से पनवेल और गोरेगांव स्टेशनों के बीच लोकल रेल चलेगी.

भायखला, परेल, दादर, कुर्ला और वडाला स्टेशनों पर ट्रेन रिवर्सल के लिए प्लेटफार्मों की संख्या सीमित है, मेनलाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनें कम फ्रीक्वेंसी पर चलाई जाएंगी. यात्रियों से अनुरोध है कि अनावश्यक रूप से स्टेशन पर भीड़ भाड़ न करें. यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लॉक प्रभावित क्षेत्र में महानगरपालिकाओं को पर्याप्त बस चलाने का अनुरोध किया गया है.

यात्रियों के लिए हुए इंतजाम

Traffic congestion को कम करने के सेंट्रल रेलवे ने 18 मेल एक्सप्रेस ट्रेन की जोड़ियों को रद्द कर दिया है. साथ ही दादर, पनवेल, पुणे और नासिक स्टेशनों पर 68 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजीनेट किया है. इस संबंध में पूरी जानकारी सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट cr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है. साथ ही साथ सेंट्रल रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है. यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर पर्याप्त टिकट रिफंड काउंटर्स खोले जाएंगे और यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क भी खोले जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Jabalpur News: खेत में पराली जलाने से रेलवे भी चिंतित, जन जागरण अभियान शुरू कर की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर
कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget