एक्सप्लोरर

Mumbai: बढ़ते डेंगू और मलेरिया के केस को देख BMC ने उठाए ये कदम, लापरवाही पर लगा रहा जुर्माना

Mumbai News: हर साल बारिश के मौसम में मुंबई में डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि देखी जाती है. मलेरिया के अब तक 2,500 मामले सामने आ चुके हैं. अब बीएमसी लापरवाही करने वालों पर एक्शन ले रहा है.

Mumbai Dengue And Malaria Update: मुंबई में बारिश (Rain In Mumbai) के मौसम में मलेरिया और डेंगू के मामलों में हर साल वृद्धि देखी जाती है, लेकिन इस वर्ष अधिक बढ़ोतरी देखी जा रही है. अभी तक मलेरिया (Malaria) के 2500 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं और डेंगू (Dengue) के 250 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है. इसी बीच बीएमसी ने उन सभी लोगों को नोटिस भेजा है, जिन्होंने अपने घरों को साफ नहीं किया है और बीएमसी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया है. 

बीएमसी (BMC) के इंसेक्टिसाइड अधिकारी राजन नरिंगरेकर ने एबीपी न्यूज को बताया कि जहां पर 7 दिन से अधिक समय के लिए पानी जमा रहता है वहां मच्छरों के बढ़ने की आशंका ज्यादा रहती है, इसलिए बीएमसी के अधिकारी इन इलाकों में दौरा करते हैं. उन्होंने बताया कि जिन्होंने तय नियमों का पालन नहीं किया है उन्हें 7 दिन का नोटिस दिया जाता है, ताकि वह जमा हुआ पानी साफ करें और सावधानी बरतें. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि बीएमसी के नियमों के अनुसार जो लोग नोटिस को गंभीरता से नहीं लेते हैं उन्हें कोर्ट में हाजिर भी किया जा सकता है और वहां से उनको गिरफ्तार किया जा सकता है.

'जी नॉर्थ वार्ड में दिएगए 600 से करीब नोटिस'

बता दें कि आज मुंबई के जी नॉर्थ वार्ड के माहिम इलाके में बीएमसी के अधिकारी नोटिस देने पहुंचे थे. जहां झुग्गी बस्तियों के इलाके में स्वच्छता कम होने के कारण बीमारी ज्यादा बढ़ सकती है, इसीलिए बीएमसी के जी नॉर्थ वार्ड के पेस्टीसाइड ऑफिसर अपने अधिकारियों के साथ लोगों को नोटिस देने पहुंचे. ऑफिसर बंसी ने एबीपी न्यूज को बताया कि इलाकों का लगातार दौरा किया जा रहा है. अब तक इस इलाके में 600 के करीब नोटिस दिए गए हैं. वहीं 45 मामले कोर्ट में गए हैं. 

'हफ्ते में दो बार किया जाता है मेडिकल चेकअप'

बता दें कि मुंबई के दादर के मस्जिद गली से पिछले 1 महीने में 15 से 20 लोग मलेरिया से प्रभावित हुए हैं. इस वजह से हेल्थ पोस्ट डॉक्टर और बीएमसी के अधिकारी लोगों की जांच कर रहे हैं. असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर तेजस्वी पाटिल ने बताया कि हमारे द्वारा लोगों को जानकारी दी जाती है और हफ्ते में दो बार मेडिकल चेकअप भी किया जाता है. 

ये भी पढ़ें- Sonali Phogat: सोनाली फोगाट मर्डर केस में आरोपियों का कबूलनामा, हुए चौंकाने वाले खुलासे

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु के मैदान में गणेश चतुर्थी की पूजा के खिलाफ कर्नाटक वक्फ बोर्ड पहुंचा SC, कहा- हो सकता है सांप्रदायिक तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget