एक्सप्लोरर

सेम कॉस्ट में शादी नहीं करने पर भड़का पिता, विवाह के तीन दिन पहले बेटी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के मुताबिक, प्रभाकर शेट्टी नाम के 79 वर्षीय बुजुर्ग ने दूसरे समुदाय में शादी करने को लेकर और 38 वर्षीय बेटी पर चाकू और हथौडे से हमला कर दिया और उसका गला भी घोंटने की कोशिश की.

Mumbai Crime: दूसरे समुदाय में शादी कर रही एक बेटी से पिता इतना नाराज हुआ कि शादी के तीन दिन पहले ही अपनी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया. मुंबई के अंधेरी (वेस्ट में) रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला रविवार (30 अप्रैल) को शादी करने वाली थी, उसके पिता उस शादी के खिलाफ थे, और उन्होंने नाराज होकर बेटी-मां पर हमला कर दिया. 

मुंबई पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, प्रभाकर शेट्टी नाम के 79 वर्षीय बुजुर्ग ने इस बात से नाराज होकर अपनी 68 वर्षीय पत्नी और 38 वर्षीय बेटी पर चाकू और हथौडे से हमला कर दिया और उसका गला भी घोंटने की कोशिश की. फिलहाल आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर कानून के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी. वहीं पुलिस ने मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उनकी हालत स्थिर है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल प्रभाकर शेट्टी की बेटी अलग समुदाय के एक व्यक्ति से रविवार को शादी करने वाली थी. प्रभाकर इस शादी का विरोध कर रहा था. बीते गुरुवार (27 अप्रैल) को बेटी ने इंगेजमेंट की थी, जिसको लेकर भी वह खुश नहीं था. इस बात को लेकर उसने अपनी पत्नी और बेटी दोनों से झगड़ा किया, लेकिन बात नहीं बनी. दूसरे दिन उसका गुस्सा इस बात पर बढ़ गया कि शादी के निमंत्रण कार्ड पर उसका नाम नहीं दिया गया था. 

इस बात को लेकर उसने पहले अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला किया और फिर अपनी मां को बचाने आई बेटी के सर पर, सीने पर और चेहरे पर वार करने की कोशिश की. लेकिन बेटी-मां ने पडोसियों को आवाज लगाकर किसी तरह पिता पर काबू पाया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया और बेटी को अस्पताल लेकर गईं. 

पुलिस ने कहा कि उन्होंने दंपति के बेटे को इस मामले की जानकारी दे दी है, उनका बेटा स्कॉटलैंड में काम करता है. पुलिस ने बताया पीड़िता लड़की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करती है. 

Wrestlers Protest: 'खिलाड़ी मेडल लेकर आए तो घर बुलाया अब क्यों नहीं?' पहलवानों को समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget