एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: 'खिलाड़ी मेडल लेकर आए तो घर बुलाया अब क्यों नहीं?' पहलवानों को समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी

Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के नामी पहलवान जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. शनिवार को प्रियंका गांधी ने धरनास्थल पर पहुंचकर पहलवानों का समर्थन किया.

Wrestlers Protest Jantar Mantar: पहलवानों के धरने को समर्थन देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शनिवार (29 अप्रैल) सुबह जंतर मंतर पहुंची. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ रहे. जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने का शनिवार को सातवां दिन है. शुक्रवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पहलवानों का धरना जारी है.

प्रियंका गांधी ने पहलवानों से मुलाकात के बाद कहा, 2 एफआईआर दर्ज हुए हैं लेकिन कॉपी नहीं मिली है. जब दो एफआईआर दर्ज हुए है तो कॉपी क्यों नहीं दी. कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि जांच चल रही है तो अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया. 

उन्होंने कहा, बहुत सारी लड़कियां है जिनके साथ ऐसा हुआ है. मैं समझना चाहती हूं ति सरकार इनको क्यों बचा रही है. प्रधानमंत्री से मेरी कोई उम्मीद नहीं है. मेडल लेकर आए तो घर बुलाया, अब क्यों नहीं बुला रहे हैं. इस आदमी (बृजभूषण शरण सिंह) को बचाने के लिए इतना क्यों किया जा रहा है.

शनिवार को केजरीवाल करेंगे मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल शनिवार शाम को जंतर मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. इसके पहले शुक्रवार शाम को दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने महिला खिलाड़ियों से मुलाकात की थी. वहीं, दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को बैठक के लिए बुलाया है.

बृजभूषण शरण के खिलाफ एफआईआर

शुक्रवार को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में दो एफआईआर दर्ज की. इनमें एक नाबालिग पहलवान की शिकायत पर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है. दिल्ली पुलिस ने बताया है कि दोनों शिकायतों पर जांच की जा रही है. इसके पहले पहलवानों को एफआईआर के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा था.

इस्तीफे को लेकर बोले बृजभूषण शरण सिंह

एफआईआर दर्ज होने के बाद कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर उनके इस्तीफा देने से खिलाड़ी धरना खत्म करके घर लौटते हैं तो वह इस्तीफा देने को तैयार है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है और अगले चुनाव के साथ ही उनका इस्तीफा अपने आप हो जाएगा.

यह भी पढ़ें

Wrestlers Protest: 'FIR से हमें क्या मिलेगा?' बृजभूषण सिंह के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद बोले पहलवान, कहा- अभी तो लड़ाई शुरू हुई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget