एक्सप्लोरर

Maharashtra News: मुंबई साइबर सेल ने CBI डायरेक्टर को भेजा नोटिस, 14 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Maharashtra News: मुंबई साइबर सेल ने सीबीआई डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल को 14 अक्टूबर को पूछताछ के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र पुलिस और सीबीआई आमने सामने नज़र आ रही है. मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने सीबीआई के डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल को पूछताछ का नोटिस भेजा है. साइबर सेल ने सीबीआई डायरेक्टर को 14 अक्टूबर को पूछताछ के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा है. इमेल के ज़रिए भेजा गया ये नोटिस ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत भेजा गया है.

क्या है मामला

यह मामला भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रश्मि शुक्ला द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट ‘लीक’ होने से जुड़ा है. रिपोर्ट में कहा गया था कि जब शुक्ला महाराष्ट्र पुलिस के खुफिया विभाग की प्रमुख थीं तब पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ. उस दौरान सुबोध कुमार जायसवाल पुलिस महानिदेशक थे. आरोप है कि जांच के दौरान वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के फोन टैप किये गए और रिपोर्ट को जानबूझकर लीक किया गया, लेकिन इस संबंध में साइबर प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज प्राथमिकी में शुक्ला या किसी अन्य अधिकारी का नाम नहीं है.

दरअसल जिस समय महाराष्ट्र SID चीफ़ रश्मि शुक्ला थीं उस समय कथित तौर पर ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ी रिकॉर्डिंग की गई थी और एक रिपोर्ट भी तैयार की गई थी, जिसे विरोधी पक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया के सामने रखा था. हालांकि उस समय सिर्फ़ रिपोर्ट के बारे में बताया गया था और रिपोर्ट लीक हुई थी पर रिकॉर्डिंग नहीं लीक हुई थी.

ऑफ़िशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला हुआ है दर्ज

इस घटना के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ ऑफ़िशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. इसी मामले को लेकर मुंबई की साइबर सेल जांच कर रही है. इस मामले में रश्मि शुक्ला का भी बयान दर्ज किया जा चुका है. अब पूरे मामले में सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल को नोटिस भेजा गया है.

UP Election: मायावती ने की मतदान से पहले सर्वे पर रोक लगाने की मांग, कहा- चुनाव आयोग को लिखूंगी चिट्ठी

CWC Meeting: संगठन और आगामी चुनावों पर चर्चा के लिए 16 अक्टूबर को होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget