एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी ने शाहरुख खान के घर 'मन्नत' पहुंचकर दिया नोटिस, जेल में बंद आर्यन खान से जुड़ी जानकारी मांगी

NCB at SRK House Mannat Mumbai: क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्थर रोड जेल में बंद है. एनसीबी टीम आज शाहरुख खान के घर पहुंची.

NCB at SRK House Mannat Mumbai: ड्रग्स केस की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख के घर 'मन्नत' पहुंची और ऑर्थर जेल में बंद आर्यन खान से जुड़ी जानकारी मांगी है. शाहरुख खान की मैनेजर पूजा को मन्नत में एक नोटिस एनसीबी की तरफ से दिया गया है. इस नोटिस में आर्यन के एजुकेशन समेत अन्य चीजों से जुड़े डॉक्यूमेंट्स परिवार से मांगे गए हैं.

इसमें एनसीबी की तरफ से आर्यन के मेडिकल हिस्ट्री के साथ ही अगर कोई दवा लेते हैं तो उसके प्रेस्क्रिप्शन देने को कहा गया है. इसके अलावा, विदेश में जहां-जहां पर डॉक्यूमेंट्स हैं वो मांगे गए हैं.

एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी वीवी सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे थे. क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं. इससे पहले सुबह शाहरूख खान आर्थर रोड में आर्यन खान से मिलने के लिए पहुंचे थे. वह वहां पर करीब 15 मिनट रूके और उसके बाद बिना मीडिया से बात किए हुए वापस लौट गए.

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि शाहरुख खान ने अपने बेटे के साथ 15 से 20 मिनट बिताए, दोनों के बीच शीशा था और उन्होंने ‘इंटरकॉम’ पर बात की. बातचीत के दौरान चार सुरक्षा कर्मी वहां मौजूद थे. अधिकारी ने बताया कि अभिनेता को जेल नियमावली के तहत उनके बेटे से मिलने की अनुमति दी गई और उन्हें कोई विशेष सहूलियत नहीं दी गई. शाहरुख के वहां पहुंचने पर कई मीडियाकर्मी और स्थानीय लोग जेल के बाहर एकत्रित हो गए थे. जेल परिसर के बाहर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई थी.

कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर जेल में अभी तक कैदियों को परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमति नहीं थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह से ही परिवार के सदस्यों को कैदियों से मिलने की अनुमति दी गई है. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को मुंबई के तट से एक क्रूज़ नौका से मादक पदार्थ जब्त करने के मामले में आर्यन (23) और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था.

महानगर स्थित एक विशेष अदालत ने बुधवार को आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ संबंधी गतिविधियों में नियमित तौर पर शामिल थे. अदालत ने कहा था कि व्हाट्सऐप चैट से भी प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ तस्करों के संपर्क में थे. आर्यन खान ने अब निचली अदालत के आदेश के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है, जो 26 अक्टूबर को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा.

अनन्या पांडेय के घर पहुंची एनसीबी की टीम

इससे पहले, केन्द्रीय जांच एजेंसी ने मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर पहुंची. एनसीबी की टीम अनन्या के घर से कुछ सामान भी साथ लेकर गई है. अनन्या पांडेय फिल्म एक्टर चंकी पांडेय की बेटी हैं.  

इधर, मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में सुनवाई करते हुए बुधवार को मुंबई सेशंस कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकीलों ने तुरंत बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दे दी. अब उनके वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बेल की अर्जी दी है. वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर 26 अक्टूबर यानी मंगलवार को सुनवाई होगी. जिसका मतलब है कि आर्यन को अभी 26 अक्टूबर तक जेल में ही रहना पड़ेगा. मालूम हो कि आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने जज से शुक्रवार या सोमवार को बेल पर सुनवाई करने की अपील की थी लेकिन जिस्टिस sambre ने सुनवाई को 26 अक्टूबर को फिक्स कर दी.

ये भी पढ़ें:

Shahrukh Khan Meets Aryan: सलाखों के पीछे बंद आर्यन से मिलकर भावुक हुए शाहरुख खान, जानिए दोनों ने क्या बातचीत की

Aryan Khan Drugs Case: आर्थर रोड जेल में 17 दिन बाद बेटे Aryan से मिले बॉलीवुड स्टार Shahrukh Khan, देखें तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget