एक्सप्लोरर
Aryan Khan Drugs Case: आर्थर रोड जेल में 17 दिन बाद बेटे Aryan से मिले बॉलीवुड स्टार Shahrukh Khan, देखें तस्वीरें
शाहरुख खान
1/8

बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) आज पूरे 17 दिन बाद अपने बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर जेल पहुंचे और विजिटर लाइन से होते हुए अंदर गए. दरअसल, ये क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन (Aryan Khan) की गिरफ्तारी के बाद पहली बार है जब शाहरुख जेल में बंद आर्यन खान से मिले हैं. इससे पहले अब तक वह आर्यन खान से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करते रहे हैं.
2/8

वहीं शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के विजिटर लाइन में पहुंचते ही वहां मीडिया का हूजूम था. मीडिया उनसे केस से जुड़े कई सवाल भी पूछने की कोशिश करती रही लेकिन वह बिना किसी सवाल का जवाब दिए अंदर चले गए. मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने बेटे से 15 मिनट तक मुलाकात की.
Published at : 21 Oct 2021 11:38 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
क्रिकेट
ओटीटी




























