एक्सप्लोरर

Srinagar के संवदनशील इलाके से ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऐसे जाल बिछाकर पकड़ा

Srinagar: आरोपी गुलज़ार मक़बूल अहमद खान को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम जनवरी के पहले सप्ताह में श्रीनगर गई और आरोपी को उसकी दुकान पर पाया.

Srinagar Charas Supplier Arrested: मुंबई क्राइम ब्रांच ने श्रीनगर के एक संवेदनशील इलाके से कश्मीरी चरस सप्लायर (Kashmiri Charas Supplier) को गिरफ्तार किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) की यूनिट 6 ने श्रीनगर पुलिस की मदद से ये गिरफ्तारी की. सूत्रों ने बताया कि ये इलाक़ा संवेदनशील है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मुंबई पुलिस की टीम के साथ लगभग 100 सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया गया था. माना जाता है कि इन इलाक़ों में ड्रग डीलरों के नार्को टेररिज्म (Narco Terrorism) से जुड़े लोगों से संबंध होते हैं. गिरफ़्तार आरोपी का नाम गुलज़ार मक़बूल अहमद खान है.

कश्मीरी चरस सप्लायर गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि मकबूल अहमद खान को 8 जनवरी को श्रीनगर के मगरमल बाग (Magarmal Baug) से गिरफ्तार किया गया था. हालांकि आरोपी को मुंबई लाने में देरी हुई क्योंकि खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण पुलिस वहां फंस गई थी. क्राइम ब्रांच को शक है कि खान नार्को टेररिज्म समूहों का हिस्सा हो सकता है, हालांकि खान के ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े होने के बारे में लोकल पुलिस को पता नहीं था. खान का नार्को टेररिज्म से कनेक्शन हो सकता है. यह शक एजेंसियों को इस वजह से है क्योंकि स्थानीय पुलिस ने उस इलाक़े से कई चरस डीलरों को गिरफ्तार किया है, जो नार्को टेररिज्म की गतिविधि से जुड़े पाए गए थे.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने की गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में दहिसर टोल नाका से 24 किलो शुद्ध कश्मीरी चरस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद ही खान एजेंसियों की रडार पर आया था. उस समय गिरफ़्तार किए आरोपीयों के नाम बंधु उदयनशिव, 52; उसकी पत्नी क्लेरा, 52; बेटी सिंथिया, 23; और दामाद जसर जहांगीर शेख (24) है. ये लोग तब गिरफ़्तार हुए थे जब कश्मीर से चरस के साथ लौट रहे थे. क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी अक्सर जम्मू और कश्मीर जाता है और जांच एजेंसियों की रडार से बचने के लिए परिवार के साथ घूमते हैं ताकि किसी को कोई शक ना हो.

Weekend Lockdown: जम्मू कश्मीर में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा, अस्पतालों में OPD सेवाओं को भी बंद करने का आदेश

बेहद संवेदनशील इलाके से ड्रग्स पेडलर को दबोचा

खान को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम जनवरी के पहले सप्ताह में श्रीनगर गई और आरोपी को उसकी दुकान पर पाया. खान को गिरफ़्तार करने के बाद उसे पुलिस को मुंबई लाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा क्योंकि वो इलाक़ा बहुत ही ज़्यादा संवेदनशील था और मौसम बहुत खराब था. भारी बर्फ़बारी के कारण मुंबई पुलिस वहां दो दिनों तक फंसी रही क्योंकि बर्फ़ की वजह से वहां की सुरंग बंद हो गई थी. प्रारंभिक जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को पता चला कि खान एक डीलर और और मुंबई में डीलरों को 25 प्रतिशत मार्जिन के साथ ड्रग्स की सप्लाई किया करता था. खान को इससे पहले वर्ली एंटी-नारकोटिक्स सेल ने साल 2010 में ड्रग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था.

UP Election: जानिए BJP की पहली लिस्ट में कितने विधायकों का कटा टिकट, कितने सिटिंग MLAs को फिर मिला मौका

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget