एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: राजधानी मुंबई के कोरोना हॉटस्पॉट पर ड्रोन से होगी निगरानी, गृहमंत्री ने लिया डेमो

मुंबई में कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन के बीच अब हॉटस्पॉट की ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी साथ ही इन ड्रोन में स्पीकर लगाकर जरूरी सूचनाएं दी जाएंगी.

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, सिर्फ मुंबई में कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 के पार जा चुकी है. वरली कोलीवाड़ा, धारावी जैसे इलाके कोरोना हॉटस्पॉट बने हुए है. हॉटस्पॉट के इलाके पूरी तरह सील कर दिए गए हैं. वहीं अब इन इलाकों में निगरानी, जरूरी सूचना पहुंचाने के लिए ड्रोन कैमरे और ड्रोन से जोड़कर लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है.

आज मुंबई के वरली कोलीवाड़ा इलाके में गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुंबई के सहपुलिस आयुक्त विनय चौबे ने कोरोना के हॉटस्पॉट बने वरली कोलीवाड़ा इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी और ड्रोन से जोड़कर लाउड स्पीकर के जरिए दिए जा रहे निर्देश का डेमो देखा. वरली के गली कूचों में लोग पालन कर रहे है या नहीं, इसपर निगरानी रखने में आसानी हो रही है.

प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि महाराष्ट्र में पुलिस संख्याबल के मुताबिक 950 नागरिकों पर एक पुलिसकर्मी मौजूद है, नए और आधुनिक ड्रोन की मदद से दुर्गम जगहों पर तेजी से निगरानी रखने में आसानी होगी. लोगों को घर बैठे जरूरी जानकारी देने में आसानी होगी.

उन्होंने कहा, संवेदनशील संक्रमण की जगहों पर पुलिस और संबंधित विभाग को मदद मिलेगी. राज्य में कोरोना पीड़ितों के साथ साथ राज्य के पुलिसकर्मियों को सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी है. इस उद्देश्य से ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Lockdown 2: अमित शाह बोले- अन्न, दवाई और रोजमर्रा की चीज़ों का पर्याप्त भण्डार, परेशान होने की जरूरत नहीं लॉकडाउन 2: पीएम मोदी के एलान के बाद रेलवे का बड़ा फैसला- यात्री ट्रेनों का संचालन भी 3 मई तक बंद

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget