एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: नए साल के पहले दिन मुंबई में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, 6 हज़ार से ज्यादा लोग हुए पॉजिटिव

Mumbai Coronavirus Update: आज शहर में कोरोना वायरस से 6 हज़ार 347 लोग संक्रमित पाए गए. इस दौरान मुंबई में एक मरीज़ ने दम तोड़ दिया.

Coronavirus Update: मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में नए साल के पहले दिन शनिवार को भी बड़ा उछाल आया. आज शहर में कोरोना वायरस से 6 हज़ार 347 लोग संक्रमित पाए गए. इस दौरान मुंबई में एक मरीज़ ने दम तोड़ दिया. पिछले 24 घंटे में मुंबई में 451 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब हुए हैं. पिछले 24 घंटे में जितने मामल सामने आए हैं, उनमें से 379 संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुंबई में एक्टिव केस

ओमिक्रोन के खतरे के बीच देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण में तेज़ी देखी जा रही है. मुंबई में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में इज़ाफा हुए है. फिलहाल शहर में 22,334 एक्टिव मामले हैं. अब तक कुल 75 हज़ार 158 लोग पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं. बता दें कि साल 2021 के आखिरी दिन मुंबई में 5,631 केस आए थे.

मुंबई में पिछले कुछ दिनों के आंकड़े

31 दिसंबर 5631
30 दिसंबर 3671
29 दिसंबर 2510
28 दिसंबर 1377
27 दिसंबर 809
26 दिसंबर 922
25 दिसंबर 757
24 दिसंबर 683
23 दिसंबर 602
22 दिसंबर 490

पूरे महाराष्ट्र में कितने केस?

आज महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9,170 नए मामले सामने आए हैं. इतने ही वक्त में राज्य में सात लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,445 लोग कोरोना संक्रमण से उबरने में भी कामयाब रहे हैं. शनिवार को राज्य में 32 हज़ार 225 कोरोना वायरस के एक्टिव केस हैं.

पाबंदियों का एलान

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई पुलिस ने 15 जनवरी तक शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक समुद्र तटों, खुले मैदानों, सैरगाहों, बगीचे, उद्यानों और इस तरह के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी है. नए साल पर भी इसका असर देखने को मिला और मुख्य पर्यटकों वाली जगहें खाली दिखाई दीं.

अब तक महाराष्ट्र के 10 से ज्यादा मंत्री और करीब 20 विधायक कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोनो संक्रमण बेकाबू होता नज़र आ रहा है. राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को बताया कि अबतक राज्य के 10 से अधिक मंत्री और कम से कम 20 विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए, जो गुरुवार को आए संक्रमण के मामलों के मुकाबले 50 प्रतिशत अधिक हैं.

UP Elections: चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा एलान, सरकार बनने पर मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली

Gas Cylinder: नए साल पर बड़ी खुशखबरी! 102 रुपये सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, जल्दी से चेक कर लें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
‘संसद में चर्चा की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष’, BJP सांसदों के गंभीर आरोप
‘संसद में चर्चा की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष’, BJP सांसदों के गंभीर आरोप
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget