एक्सप्लोरर

मुंबई में रिहायशी इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

मुंबई में एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया जिसमें पांच की मौत हो गई है. क्रैश होने के बाद ये प्लेन निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया. पहले ये विमान सड़क पर गिरा जिसके बाद निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया. विमान की टक्कर के बाद बिल्डिंग में आग लग गई.

मुंबई: मुंबई के रिहायशी इलाके में एक चार्टर्ड प्लेन के क्रैश होने से पायलट, को-पायलट और दो टेक्निशियन समेत 5 लोगों की मौत हो गई है. दो लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे में एक राहगीर की जान चली गई. अब तक हादसे की वजह का पता नहीं चला है. एवियशन मिनिस्ट्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं. प्लेन हवा में क्रैश होने के साथ ही सड़क पर गिरा और घसीटकर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से जा टकराया. हादसे के बाद विमान का मलबा चारों तरफ फैल गया, लेकिन राहत की बात ये थी कि प्लेन के क्रैश के वक़्त पायलट ने बड़ी चालाकी और सूझबूझ दिखाई और सघन आबादी वाले इलाके में भी खाली जगह में प्लेन को लैंड करने की कोशिश की.

इस हादसे में मारे गए सभी लोगों की पहचान कर ली गई है. विमानन मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल ने कहा कि हादसे में पायलट, को-पायलट एयरक्राफ्ट के दो इंजीनियर और एक अन्य व्यक्ति (घटना स्थल पर मौजूद) की मौत हो गई. मरने वालों में पायलट मारिया कुबेर, को-पायलट प्रदीप राजपूत, टेक्नीशियन सुरभि और मनीष पांडे और एक राहगीर राजीव हैं. लवकुश कुमार और नरेश कुमार निषाद घायल हुए हैं.

इस हादसे के बाद मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे 09/27 को बंद कर दिया गया है.

ये दुखद हादसा मुंबई एयरपोर्ट से महज़ तीन किलोमीटर की दूरी पर हुआ. किंग एयर का सी-90 चार्टर्ड प्लेन हादसे के वक़्त धमाके का शिकार हुआ, जिससे करीब के लोग डर गए और अफरातफरी मच गई. प्लेन का ब्लैक बॉक्स (यानि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर) मिल गया है.

चार्टर्ड प्लेन किंग VT-UPZ यूवाई एविएशन का था. जिसका मालिकाना हक दीपक कोठारी के पास है. कोठारी ने यूपी सरकार से यह प्लेन 2014 में खरीदा था.

कैसे हुआ हादसा

अब तक इस हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के मुताबिक जूहू एयरपोर्ट से टेस्ट के लिए उड़ा प्लेन हवा में क्रैश होने के साथ ही सड़क पर गिरा. हादसे के वक्त तेज आवाज सुनाई दी. जिसके बाद दुर्घटनास्थल की तरफ लोग दौरे. हादसे के बाद लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 4 गाड़ियां लगानी पड़ी. राहतकर्मियों ने क्रैश प्लेन के भीतर से 4 शव बरामद किए हैं.

कहां हुआ प्लेन क्रैश 

ये प्लेन मुंबई के घाटकोपर इलाके में क्रैश हुआ है. जानकारी के अनुसार ये चार्टड प्लेन सर्वोदय हॉस्पिटल के पास गिरा. कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद एबीपी न्यूज़ से कहा कि क्रैश हुआ प्लेन यूपी सरकार का है और प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हुई है. उन्होंने आगे कहा कि पायलट ने सूझबूझ से ऐसी जगह पर प्लेन को उतारने की कोशिश की जिसकी वजह से कम से कम लोगों की मौत हुई. मौके पर मौजूद राजीव की मौत हुई है जिनकी जेब से एक टेप निकली है. इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं वो यहां काम करने वाले कोई मज़दूर रहे होंगे. 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक, घाटकोपर इलाके में 620,000 की आबादी है.

कैसा था विमान

ये वीआईपी विमान था और यूपी सरकार इसका इस्तेमाल करती थी. ये 12 सीटर विमान था, लेकिन आज सिर्फ 4 लोग ही सवार थे.

देखें क्रैश का वीडियो

चश्मदीद के मुताबिक चार से पांच धमाकों की आवाज़ आई. उन्हें पहले लगा कि कोई सिलेंडर फटा है लेकिन बाद मेंं उन्हें समझ आया कि प्लेन क्रैश हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Elections 2026: ‘मोहब्बत और नफरत की सोच के बीच...’, टिटाबर में CM हिमंत बिस्बा सरमा पर राहुल गांधी का वार, कांग्रेस की पांच गारंटियों का किया ऐलान
‘मोहब्बत और नफरत की सोच के बीच...’, हिमंत बिस्बा सरमा पर भड़के राहुल गांधी, 5 गारंटी का किया ऐलान
दोष मच्छरों का या सिस्टम का? असेंबली में ‘मच्छरदानी’ पहनकर पहुंचे BRS विधायक, मचा हंगामा
दोष मच्छरों का या सिस्टम का? असेंबली में ‘मच्छरदानी’ पहनकर पहुंचे BRS विधायक, मचा हंगामा
Hyderabad News: अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे उस्मानिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, परिवार के पास नहीं बचे इलाज के पैसे
अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे उस्मानिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, परिवार के पास नहीं बचे इलाज के पैसे
ED की बड़ी कार्रवाई: I-PAC दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी
ED की बड़ी कार्रवाई: I-PAC दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान से जंग के बीच एक और यूरोपीय देश ने US को दिया झटका, गालिबाफ का दावा- 70 लाख लोग सेना में आने को तैयार
ईरान से जंग के बीच एक और यूरोपीय देश ने US को दिया झटका, गालिबाफ का दावा- 70 लाख लोग सेना में आने को तैयार
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
CSK के खिलाफ मैच से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? पंजाब किंग्स के कोच ने दिया ताजा अपडेट, जानकर चौंक जाएंगे
CSK के खिलाफ मैच से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? पंजाब किंग्स के कोच ने दिया ताजा अपडेट
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget